UP News: यूपी में कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी विद्यालयों को एक जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
UP Tak News: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम ने प्रदेश के सभी बोर्डों (ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड) के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान स्कूल पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे।
UP News: अफसर मैदान में उतरें, सुनिश्चित करें व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री ने शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जमीनी स्थिति का अवलोकन करें। सीएम ने कहा कि अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव और कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
UP News: सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
*प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में खुले में सोने के लिए मजबूर न हो।
* सभी रैन बसेरों में बिछौने, कंबल और साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
* अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जरूरतमंदों को समय पर राहत सामग्री और आश्रय मिले।
UP News: कक्षा 01 से 12 वीं के सभी विद्यालय 1 जनवरी तक बंद
घना कोहरा, गलन और ताममान में लगातार गिरावट से बढ़ती ठंड को देखते हुए राजधानी में प्री प्राइमरी से कक्षा 12 वीं तक के सभी विद्यालय 1 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी विशाख जी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के अनुसार, राजधानी में शीतलहर, घना कोहरा होने एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते रखते हुए यह फैसला लिया गया है। कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक संचालित सभी परिषदीय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय,सहायता प्राप्त विद्यालय व सभी बोर्डो से मान्यता प्राप्त विद्यालयों,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 29 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा।
UP News: यूपी के 37 जिलों में सोमवार को घने कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में हो रही भीषण ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। माैसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक इस गलन और कोहरे से राहत की संभावना नहीं है।
सोमवार के लिए प्रदेश के 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर समेत 12 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट यानी शीत दिवस की चेतावनी जारी किया गया है।
रविवार को घने कोहरे के कारण आगरा, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर में दृश्यता पूरी तरह से शून्य हो गई। वहीं, फतेहपुर में 10 मीटर, मेरठ में 15 मीटर और हमीरपुर में 20 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ और इटावा में सबसे ठंडी रात रही।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत की कोई संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। इसके बाद दिन में हल्की धूप और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी से राहत की स्थितियां बनेंगी। प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या और इसके आस-पास के क्षेत्रों में।
यूपी में भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। 29 दिसंबर से नए समय पर स्कूल खुलेंगे। स्कूलों के खुलने का नया समय सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक होगा। पहले यह समय साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक था। जिसे अब बदल दिया गया है।
इस प्रकार विद्यालयों का समय एक घंटे कम हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव द्वारा जारी आदेश प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा। निदेशक ने सभी डीआईओएस को अगले आदेश तक यही समय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि सीएम योगी द्वारा एक जनवरी तक 12वीं तक के बच्चों के अवकाश के बाद अब यह आदेश दो जनवरी से प्रभावी होगा। सीएम द्वारा दिया गया आदेश सभी बोर्ड और स्कूलों के लिए मान्य होगा।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










