UP Board Exam List: UPMSP ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। छात्र upmsp.edu.in पर जाकर अपने जिले के अनुसार अपना परीक्षा केंद्र देख सकते हैं।
UP Board Exam Centers List: हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 में होने वाले कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। इसमें परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या पूरे राज्य में लगभग 8033 है। पहले बोर्ड ने पूरे राज्य में परीक्षा केंद्रों की संख्या 7448 निर्धारित की थी। कई खामियों और शिकायतों के बाद, बोर्ड ने 585 नए परीक्षा केंद्र जोड़े। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या को अंतिम रूप से लगभग 8033 कर दिया गया है।
UP Board Exam Date: UP बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथियाँ
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा साल 2026 में 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित करवाई जाएगी. अनुमान के अनुसार, करीब 55 लाख छात्र साल 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. बोर्ड की तरफ से प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 9 फरवरी के बीच किया जाएगा. बोर्ड परीक्षा की शुरुआत फरवरी महीने से होगी. आपको बता दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 जनवरी से बदलकर 18 फरवरी 2026 कर दी गई है. यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू की जाएगी. वहीं, कक्षा 10वीं का संस्कृत विषय का पेपर 12 मार्च 2026 को आयोजित कराया जाएगा, जो पहले 10 मार्च को होना था. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा.
UP Board Exam 2026: परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी
परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए सरकार के निर्णय के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक प्रणाली की व्यवस्था की जाएगी।
UP Board Exam 2026: परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन कैसे चेक करें
छात्र अपने बोर्ड एग्जाम के परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं. वेबसाइट के होम पेज पर जाकर “परीक्षा केंद्र निर्धारण सूची 2026” या “Centre List UP Board 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की सूची या टेबल दिखाई देगी. अपने जिले पर क्लिक करके आप परीक्षा केंद्रों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
UP Board Exam 2026: ऑफलाइन परीक्षा केंद्र की जानकारी कैसे प्राप्त करें ?
अगर आपको ऑनलाइन माध्यम से अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त करने में कोई कठिनाई हो रही है, तो आप अपने स्कूल के प्रिंसिपल से जानकारी ले सकते हैं या अपने एडमिट कार्ड के जरिए भी अपने एग्जाम सेंटर का पता कर सकते हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










