Salary Hike Protest In Noida: गुरुग्राम के बाद अब नोएडा में वेतन वृद्धि के लिए हल्ला बोल, होजरी कॉम्प्लेक्स के सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

Salary Hike Protest in Noida: Over 500 employees took to the streets in Noida, protesting for a pay hike and demanding a written response from companies.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Salary Hike Protest In Noida: गुरुग्राम के बाद अब नोएडा के होजरी कॉम्प्लेक्स में सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के बावजूद उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है।

Noida, UP Tak News: गुरुग्राम के बाद अब नोएडा में भी कर्मचारियों ने हल्ला बोल दिया। शुक्रवार को फेज-2 थाना क्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स में सैकड़ों कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नारेबाजी की और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में वेतन नहीं बढ़ाए जाने से उनका गुजारा मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रबंधन से तुरंत वेतन बढ़ोतरी करने की मांग की है। वहीं, प्रदर्शन के कारण होजरी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी है।

Salary Hike Protest In Noida: मानेसर में श्रमिकों ने किया था हंगामा

गुरुवार को गुरुग्राम के मानेसर में लगभग एक दर्जन कंपनियों के कर्मचारियों ने कई श्रमिक यूनियनों के बैनर तले वेतन वृद्धि के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गुस्साए श्रमिकों ने पुलिस की एक बाइक को आग लगा दी। इस हिंसा में 50 से अधिक श्रमिक और लगभग 20 पुलिसकर्मी घायल हुए

Salary Hike Protest In Noida: मानेसर में अचानक क्याें भड़के श्रमिक?

साइबर सिटी की आईएमटी मानेसर में सैकड़ों छोटी और बड़ी औद्योगिक इकाइयां मौजूद हैं। यहां हर समय हलचल बनी रहती है। कंपनियों के अंदर मशीनों का शोर लगातार गूंजता है, वहीं बाहर सड़कों पर श्रमिकों का आना-जाना होता है। लेकिन अप्रैल की शुरुआत होते ही यहां का माहौल प्रदर्शन के लिए तैयार होने लगा। एक कंपनी होंडा ने अपने कर्मचारियों का वेतन 11 हजार से बढ़ाकर 16 हजार कर दिया। होंडा के कर्मचारी अपने वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे थे। बस, फिर क्या था, देखते ही देखते दर्जनों कंपनियों के कर्मचारियों ने जिद पकड़ ली।

नतीजतन, गुरुवार को प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने कड़ाई दिखाते हुए पूरे उग्र भीड़ को शांत करके बैरंग लौटा दिया। लेकिन यूनियन के लोग अभी शांत नहीं होना चाहते। वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।Salary Hike Protest in Noida: After Gurugram, hundreds of employees at the Hosiery Complex are protesting for a salary hike in Noida.

जब सैलरी नहीं बढ़ी, तब सड़क रणभूमि में बदल गई, कर्मचारियों ने किया उग्र प्रदर्शन

शुक्रवार को न्यूनतम वेतन में वृद्धि की मांग अचानक उग्र हो गई, जब चार सौ से अधिक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। शांतिपूर्ण विरोध के रूप में शुरू हुआ प्रदर्शन जल्द ही हंगामे में बदल गया। कर्मचारियों ने सूरजपुर-दादरी रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। हालात तब और बिगड़ गए जब भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बावजूद गुस्साई भीड़ काबू में नहीं आई और सड़क का एक हिस्सा शाम छह बजे तक जाम रहा, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

फेज-2 क्षेत्र में स्थित ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव सहित छह कंपनियों के कर्मचारी पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इसके बाद शुक्रवार को चार सौ से अधिक कर्मचारी एकजुट हुए। प्रदर्शनकारियों में केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी शामिल थीं। सुबह सड़क को जाम कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें शांत कराकर एक पार्क में ले जाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हुंकार भरी और दादरी-सूरजपुर रोड पर ट्रैफिक रोक दिया। हंगामे और नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे।

पुलिस अधिकारियों ने जब उन्हें हटाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने सड़क से उठाकर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने बातचीत का आश्वासन देकर उन्हें मंडी ले जाने का प्रयास किया। भीड़ आगे बढ़ी, लेकिन ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में जाकर सड़क पर जाम लगा दिया।

Salary Hike Protest In Noida: घंटों तक जाम से जूझता रहा दादरी-सूरजपुर मार्ग

प्रदर्शनकारियों ने सुबह 10 बजे से जाम लगाना शुरू कर दिया। शुरुआत में पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को शांत कराकर बातचीत का आश्वासन देते हुए डी ब्लॉक स्थित पार्क में ले गए। इसके बाद दोपहर में प्रदर्शनकारी फिर से सड़क पर बैठ गए। लगभग सात घंटे तक मार्ग प्रभावित रहा। ग्यारह किलोमीटर तक ट्रैफिक पुलिस को तुरंत डायवर्जन लागू करना पड़ा। जाम में स्कूली बच्चे भी फंस गए।

Salary Hike Protest In Noida: नॉएडा के फेज 2 में घंटों तक जाम से जूझता रहा दादरी-सूरजपुर मार्ग

 

 हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai