Ballia News: डीएम ने जारी की अंतिम मतदाता सूची, 10 से 16 अप्रैल तक निःशुल्क अवलोकन

ballia-final-voter-list-2026-dm-meeting-free-verification

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कैम्प कार्यालय में सभी विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तैयार निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के तहत जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों—357 बेल्थरारोड (अजा), 358 रसड़ा, 359 सिकंदरपुर, 360 फेफना, 361 बलिया नगर, 362 बांसडीह और 363 बैरिया—की फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह मतदाता सूची 10 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील कार्यालयों एवं सभी मतदान केंद्रों पर आम जनता के लिए निःशुल्क अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी।

जिलाधिकारी के अनुसार पुनरीक्षण से पूर्व जिले में कुल 20,54,620 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान 1,38,589 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 24,390 नाम हटाए गए। इसके बाद अंतिम सूची में कुल 21,68,819 मतदाता शामिल हुए हैं, जिनमें 12,06,739 पुरुष, 9,62,008 महिला और 72 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां भी सौंपीं। उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन अवश्य करें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं अपना दल के प्रतिनिधि शामिल रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Comments (0)

और पढ़ें

Buzz4 Ai