Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के लिए कल का दिन बहुत ही उथल-पुथल भरा रहा। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने छह अन्य सांसदों के साथ मिलकर एक बड़ी बगावत की। उन्होंने लगभग 15 साल पुराना साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम पर विपक्षी दलों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से लेकर कांग्रेस नेता उदित राज और जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद तक ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने तो यह तक कह दिया कि असली खतरा पंजाब सरकार पर मंडरा रहा है। अब इस स्थिति में सवाल उठता है कि क्या वास्तव में पंजाब में भगवंत मान की सरकार गिर जाएगी? पंजाब में आखिरकार आम आदमी पार्टी के कितने विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं?
राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने क्या कहा, पहले वो सुनिए। यह दावा केवल उदित राज के बयान तक सीमित नहीं है। इस दावे को और बल तब मिला जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी को सतर्क रहने की सलाह दी। राजा वड़िंग ने तो एक और बड़ा दावा किया। जरा सुनिए उन्होंने क्या कहा। इन सभी दावों के बीच जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने भी एक बड़ा दावा किया है। नवीन जयहिंद ने कहा कि भगवंत मान को भी सावधान रहना चाहिए क्योंकि आम आदमी पार्टी के 27 विधायक जल्द ही पार्टी छोड़ने वाले हैं। तो आपने सुना, एक से बढ़कर एक दावे किए जा रहे हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वास्तव में पंजाब में आप की सरकार गिरने वाली है? क्या सच में भगवंत मान की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है? खैर, ये अभी केवल दावे हैं। आगे क्या होगा, इसका जवाब समय ही देगा।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |