Ballia News: डीएम ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश, स्मार्ट मीटर पर भी लिया बड़ा फैसला

ballia-dm-24-hour-electricity-supply-smart-meter-decision-meeting

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं श्रम बंधु की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों से आवेदन कराए जाएं, ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी समस्याएं भी उठाई गईं। मेसर्स अंकुर प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर अरुण सिंह ने निर्बाध बिजली आपूर्ति न होने की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय को स्वतंत्र फीडर की स्थापना हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र बनरही में जल निकासी की समस्या पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। वहीं शहर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।

महिला अस्पताल परिसर और चमन सिंह बाग रोड पर सुलभ शौचालय की आवश्यकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपयुक्त स्थान चिन्हित कर शीघ्र निर्माण कराने को कहा।

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को फोन रिसीव करने और आमजन की समस्याओं के समाधान में सक्रिय रहने को कहा गया।

स्मार्ट मीटर को लेकर मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक शासन स्तर से रोक है, तब तक स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं।

इसके अलावा श्रमिकों के अनिवार्य पंजीकरण पर जोर देते हुए कहा गया कि ईंट भट्टों सहित सभी कार्यस्थलों पर श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai