Prateek Yadav Death LIVE: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। गुरुवार को उनका लखनऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज प्रतीक यादव का बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली। KGMU में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के विशेष पैनल द्वारा किया गया था। इस दौरान फॉरेंसिक टीम और एक एसडीएम स्तर के अधिकारी भी उपस्थित थे। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई थी। प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की थी। उन्हें महंगी कारों का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति में रुचि नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का व्यवसाय था। प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलने के बाद से यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
“प्रतीक का पार्थिव शरीर.. हजारों लोगों की भीड़.. अंतिम यात्रा..”#PrateekYadav #SamajwadiParty #BJP #Death #Businessman #Sports #Fitness #Lucknow #lastJourney pic.twitter.com/uesTvtpgbh
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) May 14, 2026
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर श्मशान घाट के लिए रवाना
“प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू.. वाहन को फूलों से सजाया जा रहा है.. प्रतीक की स्ट्रीट डॉग्स के साथ बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है..”
अंतिम सफर के वाहन में प्रतीक की सफेद कुर्ते में मुस्कुराती हुई फोटो सबको रुला रही है.. फोटो स्ट्रीट डॉग्स के लिए उनकी फिक्र, उनके सरोकार… pic.twitter.com/h8tnpVps8y
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) May 14, 2026
सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party MP Dimple Yadav paid her last respects to Pratik Yadav.
Pratik Yadav, husband of Aparna Yadav and son of Samajwadi Party founder Mulayam Singh Yadav, passed away yesterday. pic.twitter.com/klytjwqtCh
— ANI (@ANI) May 14, 2026
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |