Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में हजारों समर्थक शामिल हुए, पार्थिव शरीर श्मशान घाट के लिए रवाना गया।

Prateek Yadav Death LIVE: Thousands of supporters joined Prateek Yadav's funeral procession; his mortal remains have departed for the cremation ground.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Prateek Yadav Death LIVE: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। गुरुवार को उनका लखनऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज प्रतीक यादव का बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली। KGMU में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के विशेष पैनल द्वारा किया गया था। इस दौरान फॉरेंसिक टीम और एक एसडीएम स्तर के अधिकारी भी उपस्थित थे। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई थी। प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की थी। उन्हें महंगी कारों का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति में रुचि नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का व्यवसाय था। प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलने के बाद से यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर श्मशान घाट के लिए रवाना

प्रतीक यादव का शव श्मशान घाट के लिए भेज दिया गया है। इस अवसर पर हजारों समर्थक उपस्थित हुए हैं।

सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai