NEET Paper Leak 2026: NTA ने कहा- NEET परीक्षा हमारे सिस्टम से लीक नहीं हुई: संसदीय समिति ने पूछा- फिर दोबारा परीक्षा क्यों, NTA के निदेशक जनरल उत्तर नहीं दे पाए।

NEET Paper Leak 2026: NTA States—NEET Exam Did Not Leak from Our System; Parliamentary Committee Asks—Then Why a Re-exam? NTA Director General Fails to Provide an Answer.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NEET Paper Leak 2026: NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को संसद की स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में NEET परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारी भी उपस्थित थे। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, कई सांसदों ने NTA के उच्च अधिकारियों से कड़े सवाल पूछे। NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया कि NEET का पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ था और इस मामले की जांच CBI द्वारा की जा रही है। इस पर कई सांसदों ने सवाल उठाया कि यदि पेपर NTA सिस्टम से लीक नहीं हुआ, तो यह बाहर कैसे आया और परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की आवश्यकता क्यों पड़ी। इस पर NTA के डीजी कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके।NEET Paper Leak 2026: NTA States—NEET Exam Did Not Leak from Our System; Parliamentary Committee Asks—Then Why a Re-exam? NTA Director General Fails to Provide an Answer.

NEET Paper Leak 2026: 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गयी, अब 21 जून को री-एग्जाम होगा

NEET-UG परीक्षा 3 मई को भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 23 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। NTA के अनुसार, 7 मई की शाम को परीक्षा में अनियमितता की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा को रद्द कर दिया गया और पुनः परीक्षा का निर्णय लिया गया।

NEET Paper Leak 2026: NTA States—NEET Exam Did Not Leak from Our System; Parliamentary Committee Asks—Then Why a Re-exam? NTA Director General Fails to Provide an Answer.NEET Paper Leak 2026: NTA States—NEET Exam Did Not Leak from Our System; Parliamentary Committee Asks—Then Why a Re-exam? NTA Director General Fails to Provide an Answer.

NEET Paper Leak 2026: NTA States—NEET Exam Did Not Leak from Our System; Parliamentary Committee Asks—Then Why a Re-exam? NTA Director General Fails to Provide an Answer.

NEET Paper Leak 2026: लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार: बेटे के लिए ख़रीदे थे गेस पेपर

  • NEET पेपर लीक के मामले में CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉ मनोज शिरुरे ने अपने बेटे के लिए RCC कोचिंग के संचालक और आरोपी शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ से गेस पेपर खरीदे थे।
  • सीबीआई ने बुधवार को पुणे में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी आज सामने आई है। इस मामले में किसी पेरेंट्स की यह पहली गिरफ्तारी है।
  • NEET पेपर लीक में यह 11वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले महाराष्ट्र से 6, राजस्थान से 3 और हरियाणा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
  • इस बीच, इस मामले में लगातार नए खुलासे भी हो रहे हैं। CBI जांच में यह पता चला है कि शिवराज लातूर में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की योजना बना रहा था।

NEET Paper Leak 2026: NTA States—NEET Exam Did Not Leak from Our System; Parliamentary Committee Asks—Then Why a Re-exam? NTA Director General Fails to Provide an Answer.

‘M Sir’ लातूर में 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज की तैयारी

RCC कोचिंग के संचालक शिवराज लातूर के खोपेगांव शिवार में 8 एकड़ भूमि पर स्कूल और कॉलेज स्थापित करने की योजना बना रहे थे। वहां बहुमंजिला भवन का निर्माण तेजी से हो रहा था। CBI उसके वित्तीय स्रोत, भूमि खरीद और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है। एजेंसी ने उसकी पत्नी और बेटे से भी पूछताछ की है।

नीट पेपर लीक गिरोह पहले टोकन मनी लेता था

  • जांच एजेंसी को यह भी जानकारी मिली है कि गिरोह ने गेस पेपर को 5 से 50 लाख रुपए तक बेचा। यह गिरोह पेपर देने से पहले छात्र के परिवार की आर्थिक स्थिति का आकलन करते थे। इसके बाद रकम तय की जाती थी। केवल टोकन मनी ली जाती थी। इसके लिए ब्लैंक चेक और छात्रों के दस्तावेज रख लिए जाते थे।
  • डील यह थी कि आंसर-की आने के बाद यदि यह साबित हो जाए कि दिया गया ‘क्वेश्चन बैंक’ असली पेपर से मेल खाता है, तब बाकी रकम ली जाएगी।
  • परीक्षा के बाद कई परिजन पैसे देने से इनकार करने लगे। उनका कहना था कि फिजिक्स के कुछ सवाल मेल नहीं खा रहे थे। कुछ ने आधी रकम दी और बाकी रिजल्ट के बाद देने की बात कही।
  • IB से इनपुट मिलने के बाद 8 मई की रात राजस्थान SOG ने कार्रवाई शुरू की। उस समय भी गिरोह खरीदारों से पैसे वसूलने में व्यस्त था। सीकर में पेपर खरीदने वाले एक छात्र से पूछताछ के दौरान ही उसके पास पैसे मांगने के लिए दलाल का फोन आया। CBI ने पेपर खरीदनेNEET Paper Leak 2026: NTA States—NEET Exam Did Not Leak from Our System; Parliamentary Committee Asks—Then Why a Re-exam? NTA Director General Fails to Provide an Answer.

पेपर लीक मामले में 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में, एक की रिमांड बढ़ी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शुभम खैरनार की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ा दी गई। कोर्ट ने मनीषा मांढरे और मोटेगांवकर के हस्ताक्षर के नमूने लेने की भी अनुमति दी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को नीट के दोबारा पेपर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने फर्जी टेलीग्राम चैनलों और सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

 

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai