Twisha Sharma Case: मॉडल त्विषा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समर्थ आज शाम को जबलपुर जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचा था।
मॉडल त्विषा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शुक्रवार शाम जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, समर्थ सिंह शाम को जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचा था। इससे पहले, उसने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका को वापस ले लिया था।
Twisha Sharma Case: मीडिया के सवालों पर नहीं खोली जुबान
कोर्ट परिसर में जब समर्थ सिंह आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचे, तो मीडियाकर्मियों ने उसे घेर लिया। इस दौरान पत्रकार लगातार उससे सवाल पूछते रहे, लेकिन उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। अपनी पहचान छिपाने के लिए, समर्थ ने मुंह पर मास्क और आंखों पर काला चश्मा पहन रखा था। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार त्विषा की मौत के बाद से समर्थ गायब था और छिपा हुआ था।
#WATCH | Jabalpur, Madhya Pradesh | Twisha Sharma death case: Twisha’s husband and accused, Samarth Singh, arrives at the Jabalpur court. He was absconding in the case.
According to his advocate, Saurabh Sunder, Samarth Singh is here to surrender, and they are moving an… https://t.co/XN54mYLfJO pic.twitter.com/zRLCm9xFKz
— ANI (@ANI) May 22, 2026
Twisha Sharma Case: दिल्ली एम्स के डॉक्टर करेंगे दोबारा पोस्टमॉर्टम
इधर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मृतका का पुनः पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह निर्देश दिया है कि दिल्ली एम्स के निदेशक की देखरेख में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम भोपाल एम्स जाकर पोस्टमार्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस को शव को सुरक्षित रखने के लिए आदेश दिए गए हैं।
Twisha Sharma Case: MP सरकार ने दिया सीबीआई जांच का आदेश
मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इसकी सीबीआई जांच कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। इससे पहले 20 मई को त्विषा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा कुछ रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले थे। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |