Delhi Fire News Live: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में आज बुधवार सुबह लगभग 8 बजे आग लगने के कारण इस भीषण हादसे में अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है।
Delhi Fire News Live: फर्स्ट फ्लोर से लोग लगा रहे थे बचाओ बचाओ की अवाज: प्रत्यक्षदर्शी
सुबह मैं पार्क में टहल रहा था, तभी मैंने धुंआ निकलते हुए देखा। मैं तेजी से मौके पर पहुंचा और देखा कि फर्स्ट फ्लोर से कोई ‘हेल्प, हेल्प’ चिल्ला रहा था। एक विदेशी व्यक्ति फर्स्ट फ्लोर से कूदने की कोशिश में लटक गया था। हादसे वाली बिल्डिंग के पीछे एक बिस्तर बनाने की दुकान थी, जहां नीचे बिस्तर रखा हुआ था, जिस पर चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह जानकारी प्रत्यक्षदर्शी अश्विन ने दी। उन्होंने लगभग 4-5 लोगों की मदद से रास्ते में जा रही एम्बुलेंस को रोका और सबसे पहले उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि चंद मिनटों में ही आग पूरी तरह से बिल्डिंग में फैल गई।
एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत
गुरुग्राम के निवासी विवेक, उनकी पत्नी, दो बेटियां और बीमार पिता से मिलने आए मौसा, मौसी और मामा इस दुर्घटना का शिकार हो गए। यह जानकारी विवेक के ससुर प्रेम बंसल ने दी। इस घटना में मौसा लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामाजी किशनगंज से आए थे और मौसा-मौसी अजमेर से आए थे इनके नाम निम्नलिखित हैं-
10 दमकलकर्मी भी एम्स में भर्ती
एम्स में 10 दमकलकर्मी भी भर्ती हैं। ये लोग राहत कार्य के समय घायल हुए थे।
चीफ फायर ऑफिसर ने गिनाईं इमारत की खामियां
चीफ फायर ऑफिसर ने यह भी कहा, ‘उचित वेंटिलेशन या धुएं के निकास के लिए एक भी खिड़की खुली नहीं छोड़ी गई है। आग लगने की स्थिति में, इस तरह से बनी संरचनाएं चिमनी की तरह कार्य करती हैं। जैसे ही आग लगती है, बंद स्तंभ घने धुएं और तीव्र गर्मी को तुरंत ऊपरी मंजिलों तक धकेल देता है। यह इतनी तेजी से होता है कि अंदर रहने वाले लोग पूरी तरह से अलग-थलग पड़ जाते हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकलने का समय नहीं मिलता। प्राइम एशिया के साथ बचाव अभियान चलाते समय, हमें तुरंत पता चला कि इमारत में आंतरिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली का पूरी तरह से अभाव था।
एक ही सीढ़ी थी निकलने के लिए: चीफ फायर ऑफिसर
चीफ फायर ऑफिसर ने यह भी बताया कि तलाशी अभियान के दौरान मैंने इमारत का ऊपर से नीचे तक बारीकी से निरीक्षण किया। इमारत में एक तहखाना, एक भूतल और पांच ऊपरी मंजिलें हैं। पूरी इमारत में केवल एक लिफ्ट के पास एक अकेली सीढ़ी थी और इमारत पूरी तरह से सील की गई है। सामने का मुखौटा पूरी तरह से ढका हुआ है और बाथरूम की खिड़कियों सहित हर एक खिड़की को मजबूती से बंद कर दिया गया है।
कई विदेशी भी हैं पीड़ित: मुख्य अग्निशमन अधिकारी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिलाष कुमार मलिक ने आगे बताया कि हमने जानकारी जुटाने के लिए विभिन्न अस्पतालों में टीमें भेजी हैं। हमें अभी-अभी मैक्स अस्पताल से जानकारी मिली है। 38 लोग भर्ती हैं, जिनमें से 18 की मौत हो गई है और 20 घायल हैं। हमारे जो लोग वहां मौजूद थे, उन्होंने बताया कि वहां कुछ विदेशी भी थे हमारा एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया; उसके हाथ में मामूली चोट आई है।
हमने 39 लोगों को सुरक्षित निकाला: मुख्य अग्निशमन अधिकारी
दिल्ली दक्षिण जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिलाष कुमार मलिक ने कहा, ‘हमें सुबह 8:50 बजे एक रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआत में 7 वाहन और एक सहायक मंडल अधिकारी को भेजा गया। लेकिन जैसे-जैसे कॉल की संख्या बढ़ी, हमने वाहनों की संख्या और अधिकारियों की श्रेणी को बढ़ा दिया। हमारी टीम के पहुंचने पर, उन्होंने आग बुझाने और तलाशी अभियान चलाया। हमने वहां से 39 लोगों को सुरक्षित निकाला और उन्हें नीरस अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि कुल पीड़ितों को दो अलग-अलग अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।’
मैक्स में 39 पीड़ित पहुंचे, जिसमें 18 लाए गए मृत
मैक्स अस्पताल, जहां 39 लोग लाए गए थे, के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर, डॉ. संदीप बुद्धिराजा ने बताया कि मैक्स में लाए गए लोगों में से 18 मृत अवस्था में पहुंचे थे। वहीं, एम्स में तीन लोग मृत अवस्था में आए। अब तक कुल 21 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 15 लोगों की स्थिति गंभीर है।
Malviya Nagar Delhi Fire News: 74 का किया रेस्क्यू
दुर्घटनाग्रस्त इमारत से कुल 74 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से 39 को मैक्स अस्पताल, 03 को मालवीय नगर हॉस्पिटल और 32 को एम्स समेत अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।
गेस्ट हाउस के सामने गद्दे की दुकान वाले ने बचाई कई जानें
फ्लोरिश स्टे ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट के ठीक सामने सड़क के दूसरी ओर एक व्यक्ति की गद्दा और चादर बेचने की दुकान है। वह गेस्ट हाउस के सामने सड़क के किनारे एस्बेस्टस शीट लगाकर रूई के बने गद्दे बेचता है। आग लगने के दौरान उसके गद्दे बहुत उपयोगी साबित हुए। गद्दे बेचने वाले व्यक्ति का नाम रियाजुद्दीन मंसूरी है। उसने बताया कि आग आठ-साढ़े आठ के बीच लगी थी। ऊपर पांचवीं मंजिल पर लोग फंसे हुए थे। दुकान का सारा गद्दा निकालकर दोनों तरफ बिछा दिया गया। चार-पांच लोग इस पर कूद पड़े। कुछ को चोटें आई हैं।
सरकारी योजना के तहत चल रहा था गेस्ट हाउस
यह गेस्ट हाउस दिल्ली सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएनबी) योजना के अंतर्गत संचालित हो रहा था। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 2010 में शुरू की गई थी। इसके तहत छह कमरों को बीएनबी के लिए स्वीकृति प्राप्त थी। इसके लिए अग्निशामक, एमसीडी या पुलिस से अनुमति की आवश्यकता नहीं थी। दिल्ली में ऐसे 1000 से अधिक प्रतिष्ठान बीएनबी के रूप में कार्यरत हैं।
सुबह करीब 8.00 बजे लगी आग
मालवीय नगर के हौजरानी में एक रेस्तरां में बुधवार सुबह आठ बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड के अनुसार, सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।
Delhi Malviya Nagar Fire News: होटल में कैसे लगी भीषण आग? चश्मदीदों ने जो बताया वो डरा देगा…
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
