Ghaziabad News: गाजियाबाद में सूर्या की हत्या के बाद 2 मदरसे हुए सील, 1500 जवान तैनात, बाजार बंद; DM ने मां को सौंपा नौकरी का ऑफर लेटर

Ghaziabad News: Two Madrasas Sealed Following Murder of Surya in Ghaziabad; 1,500 Personnel Deployed, Markets Closed; DM Hands Over Job Offer Letter to Mother

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ghaziabad News: गाजियाबाद में ईद के दिन 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद, प्रशासन ने मंगलवार को 2 मदरसों को सील कर दिया। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने खोड़ा में सूर्या की मां से मुलाकात की। खोड़ा नगर पालिका में नौकरी के लिए सौंपा ऑफर लेटर

Ghaziabad UP Tak News: सूर्या के परिवार के किसी सदस्य को आउटसोर्स फर्म के माध्यम से सफाई सुपरवाइजर नियुक्त किया जाएगा। इससे पहले पुलिस और RRF (रैपिड रेस्पांस फोर्स) के 1500 जवानों ने मार्च किया। पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया। डीएम ने बताया कि मदरसा स्मानिया अरनिया पासीमूल उलूक और सुल्तान अलारफीन मदरसे को सील किया गया है। बिजली भी काट दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों मदरसे अवैध तरीके से चलाए जा रहे थे। क्षेत्र के अन्य मदरसों की भी जांच की गई है। गाजियाबाद में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम 1600 से अधिक लोगों का सत्यापन कर चुकी है। अपराधियों की हाजिरी लगवाई जा रही है।Ghaziabad News: Two Madrasas Sealed, 1,500 Personnel Deployed, Markets Closed Following Surya's Murder in Ghaziabad; DM Hands Over Job Offer Letter to Mother

Ghaziabad News: मिजोरम के राज्यपाल की बेटी सूर्या की मां से मिलने पहुंचीं

सूर्या चौहान की हत्या के 5 दिन बाद भी खोड़ा में मुख्य बाजार बंद हैं। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। सूर्या के घर पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह सूर्या की मां से मिलने आईं। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सूर्या की हत्या के आरोपी असद के घर पर बुलडोजर भी चलेगा। सोमवार को एसडीएम ने नोटिस दरवाजे पर चिपकाया था। अफसरों का कहना है कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा।

अब सीलिंग की कार्रवाई से जुड़ी अपडेट देखें

Ghaziabad News: Two Madrasas Sealed, 1,500 Personnel Deployed, Markets Closed Following Surya's Murder in Ghaziabad; DM Hands Over Job Offer Letter to Mother

बकरीद के दिन बुलाकर सूर्या के चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी

बकरीद के दिन (28 मई) 17 वर्षीय सूर्या की हत्या की गई थी। एक नाबालिग दोस्त के अनुसार, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सूर्या को घेर लिया और चाकू से लगातार वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, हम तुम्हें दिखाते हैं। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। वहीं, खोड़ा पुलिस ने दोपहर में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) शामिल हैं। फरहान ने पुलिस को बताया कि नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। उसने कहा था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो।

बैरियर खोल कर हल्के वाहनों को आने जाने की छूट मिली

गाजियाबाद के खोड़ा में मुख्य मार्ग पर पिछले 6 दिनों से बाजार बंद है। वहीं आज शाम पुलिस बल ने बैरियर को थोड़ा खोलकर हल्के वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी है। इससे चार पहिया और दो पहिया वाहन आ जा सकते हैं। सूर्या की हत्या के बाद से यहां बाजार पिछले 6 दिनों से बंद है, और मुख्य सड़कों पर पुलिस बल तैनात है। विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर अंदर आने-जाने वाले वाहनों को रोका गया है। शाम का समय होने के बावजूद खोड़ा की अधिकांश सड़कें और गलियां सुनसान पड़ी हैं, केवल सूर्य के घर लोग आ जा रहे हैं।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर बोले- सभी अपराधियों की होगी जांच

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने कहा- सभी अवैध गतिविधियों की जांच की जा रही है। बिजली विभाग भी अपनी जांच कर रहा है, जिला प्रशासन के अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी पूरे खोड़ा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। अब तक दो मदरसों को सील किया जा चुका है, जबकि तीसरे मदरसे को भी जल्द ही सील किया जाएगा। इसके साथ ही अपराधियों का सत्यापन भी किया जा रहा है। जिन मदरसों को सील किया गया है, वहां पुलिस की पिकेट भी तैनात रहेगी।

कमिश्नर-DM सूर्या की मां से मिलकर, उन्हें नियुक्ति पत्र दिया

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर श्री जे रविंदर गौड और जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मांदड़ ने मृतक सूर्या की मां से मुलाकात की। खोड़ा नगर पालिका में सफाई सुपरवाइजर के पद पर संविदा नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया।

Ghaziabad News: प्रशासन ने मदरसा सील कराया

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़, जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ और एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरण नैयर की उपस्थिति में एक मदरसे को सील किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मदरसा कथित तौर पर आवश्यक मानकों और अनुमतियों के बिना चलाया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अन्य संस्थानों और मदरसों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। मंगलवार को भी अधिकांश बाजार बंद रहे और इलाके में पुलिस बल की तैनाती जारी रही। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न गलियों और क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See The Video : Click On Link

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai