Budaun News: मेंथा प्लांट की साफ-सफाई करते समय दो भाइयों की दम घुटने से मौत, तीसरा ज़िन्दगी और मौत के बीच लड़ रहा है जंग

Budaun News: Two brothers die of suffocation while cleaning a mentha plant; a third is battling for his life.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Budaun News: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में मेंथा प्लांट की साफ-सफाई करते समय दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जबकि तीसरे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। तीनों भाई मेंथा प्लांट के टैंक की सफाई करने गए थे, जहां तीनों जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

Budaun News: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में जिले के गांव सुरैनी पापड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। मेंथा प्लांट के टैंक की सफाई करते समय तीन भाई जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे दो की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जहाँ उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। पुलिस ने बताया कि उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतरे एक अन्य भाई की हालत गंभीर है और उसका मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

जनपद बदायूँ के थाना फैजगंज बेहटा के गांव सुरैनी पापड़ी के रहने वाले बट्टू सिंह के परिवार को इलाके में मेहनतकश परिवार के रूप में जाना जाता है। परिवार में चार बेटे जयवीर, मनवीर, संजय और राजेश थे, जबकि एक बेटी की शादी हो चुकी है। चारों भाई खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटाते थे। जरूरत पड़ने पर बाहर जाकर नौकरी या मजदूरी करके भी घर की आर्थिक जिम्मेदारियों को संभालते थे। परिवार की आमदनी बढ़ाने और बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने की सोच के साथ बट्टू सिंह ने करीब एक वर्ष पहले खेत में मेंथा प्लांट लगाया था। प्लांट शुरू होने के बाद परिवार को उम्मीद थी कि अब आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी व मेहनत का बेहतर फल मिलेगा। मगर, कुदरत को कुछ और मंजूर था।Budaun News: Two brothers die of suffocation while cleaning a mentha plant; a third is battling for his life.

Budaun News: दिन-रात कड़ी मेहनत से खड़ा किया था प्लांट

गांव के लोगों का कहना है कि बट्टू सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर दिन-रात कड़ी मेहनत करके इस प्लांट को खड़ा किया था। तीन दिन पहले जब इस प्लांट का संचालन शुरू हुआ तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद मनहूस घड़ी ऐसी आई जिसमें सबकुछ बदल कर रख दिया। दो जवान बेटों को खोने के बाद बट्टू सिंह बेसुध हैं। इस हादसे में सबसे बड़े बेटे जयवीर और सबसे छोटे बेटे राजेश की मौत के बाद घर तो छोड़ो पड़ोस में ही मातम का माहौल दिखाई दे रहा है। और वहीँ दूसरा बेटा मनवीर अस्पताल में भर्ती है, जबकि तीसरे नंबर का बेटा संजय परिवार को संभालने में जुटा हुआ है। पिता बट्टू सिंह बार-बार अपने बेटों को याद कर बेसुध हो रहे हैं और परिवार की महिलाओं का तो रो-रोकर बुरा हाल है।

Budaun News: दो जवान बेटों को खोकर टूट गए माँ और पिता

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के गांव सुरैनी पापड़ी में मेंथा प्लांट में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पिता बट्टू सिंह और माँ धारावती को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार के लोगों का खुद रो रोकर बुरा हाल है वह खुद ही नहीं संभल पा रहे हैं ऐसे में अपने कलेजे के टुकड़ों को खोने वाली उनकी मां धारावती और पिता बट्टू को कभी गांव वाले तो कभी रिश्तेदार ढांढस बनाकर संभाल रहे हैं।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai