Bihar Hospital Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में अचानक आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। इस हादसे में कई मरीजों की जान चली गई है, जबकि अन्य को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है।
Bihar Hospital Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक अस्पताल में तड़के सुबह साढ़े चार बजे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दम घुटने के कारण कई मरीजों की जान चली गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की मैं सो रहा था। अचानक चार बजकर तीस मिनट पर मेरे मोबाइल की घंटी बजी, यह फोन स्थानीय युवक मिथुन मिश्रा का था। उन्होंने सूचित किया कि प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लग गई है और कई मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद मेरी नींद खुल गई और चार बजकर चालीस मिनट पर मैं प्रसाद हॉस्पिटल के सामने पहुंच गया। एक प्रमुख समाचार चैनल आजतक की टीम घटनास्थल पर महज 5 से 7 मिनट में पहुंच गई। अस्पताल के बाहर आधा दर्जन दमकल गाड़ियां खड़ी थीं और मरीजों के परिजनों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। गली में स्ट्रेचर पर दो मरीजों के शव थे, जिन्हें अग्निशामक टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। अस्पताल के अंदर आईसीयू के नीचे दो मरीजों के शव फर्श पर पड़े हुए थे, जिनके मुंह पर ऑक्सीजन मशीन लगी हुई थी, लेकिन उनके शरीर पूरी तरह झुलस चुके थे। और उनके शवों के साथ उनके परिजन रो रहे थे।
इसके बाद मैं अस्पताल के अंदर गया, जहां अग्निशमन अधिकारी के साथ पूरी टीम रेस्क्यू में जुटी थी। इसके तुरंत बाद मैंने जिलाधिकारी सुब्रतसेन से फोन पर बात की और इस अग्निकांड की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि अग्निशमन की टीम रेस्क्यू कर रही है, हम मौके पर पहुंच रहे हैं। इसके बाद, जिलाधिकारी ने रेस्क्यू टीम का नेतृत्व करते हुए सभी मातहत अधिकारियों को बुलाया। सिविल सर्जन के नेतृत्व में एक टीम बनाकर सबसे पहले आसपास के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जानकारी लेने और उनका उचित इलाज कराने का निर्देश दिया। अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजनों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। आईसीयू में भर्ती बृजनंद राय के परिजन अपने मरीज की तलाश में भटक रहे थे। परिजन संजीव राय ने आरोप लगाया कि उनके पिता का कोई पता नहीं चल रहा है। हालांकि, बाद में उनका शव एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इस बीच अग्निशमन अधिकारी आर.एन. पांडेय अपनी टीम के साथ सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और आईसीयू में लगी आग को नियंत्रित किया। दमकलकर्मियों ने कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया। प्रशासन के अनुसार, आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों को सुरक्षित निकालकर सरकारी और निजी अस्पतालों में भेजा गया है। गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर पटना AIIMS और IGIMS में रेफर करने की तैयारी भी की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही, सभी घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में लगे हुए हैं। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
