Bihar Hospital Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में आज सुबह-सुबह आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिलाधिकारी ने इस हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। जाने खबर विस्तार से
Bihar Hospital Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार तड़के एक अस्पताल में आग लगने से एक बड़ा हादसा हुआ है। अब तक कुल पांच लोगों की जान चली गई है। जानकारी के अनुसार, आग सुबह तड़के लगभग 3 बजे लगी और अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में फैल गई। यह घटना मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में हुई। भीषण आग लगने के कारण पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल की 5वीं मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) वार्ड में लगी थी। इसके बाद देखते ही देखते पूरे अस्पताल में जहरीला धुआं फैल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में 20 से अधिक मरीज घायल हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू किए गए कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Fire in Prasad Hospital: मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे की आंखों देखी
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक अस्पताल में तड़के सुबह साढ़े चार बजे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दम घुटने के कारण कई मरीजों की जान चली गई। मैं सो रहा था। अचानक चार बजकर तीस मिनट पर मेरे मोबाइल की घंटी बजी, यह फोन स्थानीय युवक मिथुन मिश्रा का था। उन्होंने सूचित किया कि प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में आग लग गई है और कई मरीजों की मृत्यु हो गई है। इसके बाद मेरी नींद खुल गई और चार बजकर चालीस मिनट पर मैं प्रसाद अस्पताल के सामने पहुंच गया। आजतक की टीम घटनास्थल पर केवल 5 से 7 मिनट में पहुंच गई।
Bihar Hospital Fire: हादसे में अब तक हुई 4 लोगों की मौत
मुजफ्फरपुर अस्पताल में हुए अग्निकांड में अब तक चार लोगों की जान चली गई है। मृतकों में शशांक कुमार (रतनपुरा औराई), उदय कुमार (तरियानी छपरा शिवहर), गीता देवी और बृजनंद राय शामिल हैं।
Bihar Hospital Fire: बचाव दाल के पहुंचने से पहले ICU में धुआं भर गया
फायर ऑफिसर आरएन पांडे ने कहा कि उन्हें आग लगने की सूचना सुबह लगभग 3 बजे मिली। जब तक दमकलकर्मी अस्पताल पहुंचे, तब तक ICU पूरी तरह से काले धुएं से भर चुका था। उन्होंने यह भी बताया कि जब बचाव दल वहां पहुंचा, तो अस्पताल के अधिकांश कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं थे।
Bihar Hospital Fire: प्रशासन पर लग रहे गंभीर आरोप
मुजफ्फरपुर अस्पताल में उपस्थित मरीजों के परिजनों ने आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक परिवार ने यह दावा किया कि उनके पिता, जो ICU में भर्ती थे, इस घटना में जान गंवा बैठे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने शव उन्हें नहीं दिया और आग लगने के बाद कई स्टाफ सदस्य अस्पताल परिसर से गायब हो गए।
Bihar Hospital Fire:मुजफ्फरपुर के डीएम ने क्या बताया?
शुरुआती रिपोर्टों से यह संकेत मिलता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, इसका सही कारण अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में 20 से अधिक मरीज़ घायल हुए हैं और उन्हें सुरक्षित रूप से इमारत से बाहर निकाल लिया गया है। कई गंभीर रूप से बीमार मरीज़ों को नजदीकी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। सिविल सर्जन भी स्थिति का आकलन करने और चिकित्सा सहायता में समन्वय स्थापित करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
मुजफ्फरपुर के DM सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि तीनों मृतक वर्तमान में अस्पताल में हैं, जबकि घटना के समय भर्ती सभी मरीज़ों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। कुछ मरीजों के परिवार वालों ने अधिकारियों से संपर्क करके यह दावा किया है कि आग लगने के बाद वे अपने रिश्तेदारों का पता नहीं लगा पा रहे हैं।
Bihar Hospital Fire:मुजफ्फरपुर के डीएम ने क्या बताया?
Bihar Hospital Fire: दिल्ली के बाद बिहार में अग्निकांड
दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी भीषण आग की घटना के एक दिन बाद, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से आग लगने की एक और घटना सामने आई। मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग लग गई। इस घटना में डीएम ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। जैसे-जैसे आग बढ़ी, घना और ज़हरीला धुआं तेजी से इमारत के बड़े हिस्से में फैल गया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए उन्हें बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
