Agra Murder Case: खीर में नींद की गोलियां देकर पति को उतारा मौत के घाट, बाथरूम में शव दफनाकर ऊपर बनवा दिया पक्का फर्श

Agra Murder Case: Husband killed after being fed sleeping pills in *kheer*; body buried in bathroom and paved over with concrete flooring

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Agra Murder Case: आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रूबी नामक महिला ने अपने शराबी पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया और उस पर पक्का फर्श बनवा दिया। पुलिस ने 45 दिन बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है।

आगरा/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सिकंदरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में एक पत्नी ने घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला ने न सिर्फ हत्या की वारदात को अंजाम दिया, बल्कि सबूत मिटाने के लिए शव को अपने ही घर के बाथरूम में दफना कर उस पर पक्का फर्श भी बनवा दिया। पुलिस ने 45 दिन बाद शनिवार को आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Agra Murder Case: खीर में दी थीं नींद की गोलियां

पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी रूबी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी साजिश का खुलासा किया। रूबी ने बताया कि उसका पति सुरेंद्र शर्मा (44 वर्ष), जो मूल रूप से भरतपुर का रहने वाला था, अत्यधिक शराब पीने का आदी था और उसे प्रताड़ित करता था। 17 मई की रात रूबी ने सुरेंद्र को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर दे दीं। सुबह करीब तीन बजे जब उसने देखा तो सुरेंद्र के शरीर में कोई हलचल नहीं थी और उसकी सांसें थम चुकी थीं।

बच्चों और सास को भेजा बाहर, अकेले ही दफनाया शव

जिस समय यह वारदात हुई, उसी कमरे में उनकी 13 वर्षीय बेटी प्राची और 9 वर्षीय बेटी सिद्धि सो रही थीं, जबकि दूसरे कमरे में सास कमला थीं। सुबह होते ही रूबी ने सुनियोजित तरीके से बच्चों को उनकी सास के साथ घर से दूर भेज दिया। इसके बाद उसने अपने जेठ अनिल शर्मा को फोन कर बुलाया, लेकिन राज खुलने के डर से उन्हें घर के अंदर नहीं आने दिया।

Agra Murder Case: Husband killed after being fed sleeping pills in *kheer*; body buried in bathroom and paved over with concrete flooring

सबके जाने के बाद रूबी ने अकेले ही बाथरूम के कच्चे फर्श को खोदा और पति के शव को घसीटकर उसमें डाल दिया। उसने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति से 600 रुपये में मिट्टी मंगवाई और खुद ही शव के ऊपर मिट्टी और गिट्टी डालकर उसे दबा दिया।

Agra Murder Case: मिस्त्री से करवाया पक्का फर्श

शव को छुपाने के बाद रूबी ने गिट्टी, मोरंग और सीमेंट का इंतजाम किया। उसने स्थानीय राजमिस्त्री रवि को फोन कर बाथरूम का फर्श पक्का करने के लिए बुलाया। शाम को जब मिस्त्री अपने मजदूर के साथ पहुंचा, तो रूबी ने खुद ही ऊंची-नीची हो रही मिट्टी को बराबर (लेवल) कर दिया। मिस्त्री ने बिना किसी शक के फर्श पर प्लास्टर कर दिया और 500 रुपये मजदूरी लेकर चला गया।

45 दिन बाद खुला राज, कंकाल का होगा DNA टेस्ट

घटना के 45 दिन बीत जाने के बाद पुलिस को इस मामले की भनक लगी। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने रूबी की निशानदेही पर बाथरूम की खुदाई करवाई, जहां से सुरेंद्र का कंकाल बरामद हुआ। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया:

“इस पूरी घटना में मृतक की पत्नी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का हाथ होने के सबूत नहीं मिले हैं। महिला की निशानदेही पर शव की बरामदगी इस केस में सबसे मजबूत साक्ष्य है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है और बरामद कंकाल का डीएनए (DNA) सैंपल भी लिया गया है।”

Agra Murder Case: पूछताछ में रोती रही आरोपी महिला

पुलिस ने आरोपी रूबी से करीब 14 घंटे तक गहन पूछताछ की। इस दौरान वह बार-बार अपने बयान बदलती रही। पहले उसने कहा कि उसने हत्या का तरीका इंटरनेट पर सर्च किया था, लेकिन मोबाइल की सर्च हिस्ट्री और कॉल डिटेल की जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान रूबी आत्मग्लानि में रातभर रोती रही। शनिवार शाम चार बजे कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया, जबकि राजमिस्त्री और मजदूर को निर्दोष पाए जाने पर छोड़ दिया गया है।

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai