UP Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल दहला देने वाला मामला। घरेलू कलह से तंग आकर पत्नी रूबी ने पति सुरेंद्र की हत्या कर शव बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाया। पढ़ें पूरी खौफनाक कहानी।
क्राइम डेस्क, आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां फिल्म और वेब सीरीज देखकर एक पत्नी ने अपने ही पति की खौफनाक हत्या की साजिश रच डाली। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में रहने वाली रूबी नामक महिला ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा (44) की हत्या कर शव को कहीं और नहीं, बल्कि अपने ही घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया। दिल दहला देने वाली बात यह है कि हत्या के बाद डेढ़ महीने तक महिला उसी बाथरूम में रोज नहाती रही।
शनिवार को पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
UP Crime: खीर में दीं 20 से ज्यादा नींद की गोलियां
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुरेंद्र कोई काम नहीं करता था और आए दिन शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट और घरेलू कलह करता था। पति के रोज-रोज के अत्याचारों से तंग आकर रूबी ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। 18 मई को रूबी ने सुरेंद्र के लिए बनाई गई खीर में 20 से अधिक नींद की गोलियां मिला दीं। जब सुरेंद्र बेसुध हो गया, तो उसने वारदात को अंजाम दिया।
शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने बाथरूम के 2-3 फीट गहरे फर्श को चुना। शव को गड्ढे में डालने के बाद वह ऊपर से मिट्टी ले आई और बाद में मिस्त्री को बुलाकर फर्श पक्का करवा दिया ताकि किसी को कोई शक न हो।
UP Crime: इस तरह खुला डेढ़ महीने पुराना राज
हत्या के बाद आरोपी महिला ने बड़ी चालाकी से 26 मई को अपने जेठ अनिल शर्मा के साथ जाकर पुलिस चौकी में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। पुलिस जब भी जांच के लिए आती, वह रोने का नाटक करने लगती।
मामले का खुलासा तब हुआ जब वर्ष 2017 के एक पुराने ट्रक चोरी के मामले में पुलिस अचानक बुधवार को सुरेंद्र के घर सत्यापन (वेरिफिकेशन) के लिए पहुंची। पुलिस को घर पर देखकर रूबी बुरी तरह घबरा गई और जब पुलिसकर्मियों ने उसका फोटो खींच लिया, तो उसे लगा कि उसका राज खुल चुका है। घबराहट और डर के मारे शुक्रवार सुबह उसने खु%A
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |