UP News: लखनऊ में भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने ड्राइवर समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। जांच में प्रॉपर्टी विवाद का एंगल सामने आया है।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता और महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार शाम दुबग्गा इलाके में शारदा सहायक नहर से उनका शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, धीरेंद्र प्रताप सिंह शनिवार शाम पलासियो मॉल के पास से अपनी एसयूवी गाड़ी समेत लापता हुए थे।
UP News: सिर और सीने में मारी गई गोली
दुबग्गा के सराय प्रेमराज क्षेत्र में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शारदा सहायक नहर में धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव मिला। पुलिस के अनुसार, उनके दाहिने सीने और सिर के पिछले हिस्से में गोली के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP News: ड्राइवर पर हत्या का आरोप
पुलिस की शुरुआती जांच में इस वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह के ड्राइवर रवि तिवारी समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रवि तिवारी ने कथित तौर पर बताया कि पहले धीरेंद्र प्रताप सिंह को रुमाल सुंघाकर बेहोश किया गया। इसके बाद उनके दाहिने सीने और सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी गई।
UP News: फॉर्च्यूनर से ले जाकर नहर में फेंका शव
पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद शव को फॉर्च्यूनर कार में रखकर दुबग्गा क्षेत्र में किसान पथ के किनारे सुनसान स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद सड़क से करीब 50 मीटर दूर स्थित शारदा सहायक नहर में शव फेंक दिया गया।
पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल वाहन, हथियार और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है।
UP News: प्रॉपर्टी विवाद के पीछे बड़ी साजिश तो नहीं?
पुलिस फिलहाल हत्या की वजह को लेकर कई पहलुओं पर जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर प्रॉपर्टी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस वारदात के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी।
जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि हत्या में कितने लोग शामिल थे और क्या ड्राइवर ने अकेले वारदात को अंजाम दिया या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे।
UP News: हिंदू युवा संगठन से भी जुड़े थे धीरेंद्र प्रताप सिंह
धीरेंद्र प्रताप सिंह महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष होने के साथ हिंदू युवा संगठन से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। उनकी हत्या के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |