Kaushambi News: कौशांबी-प्रयागराज सीमा पर स्थित मनौरी इलाके में पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई मकान इसकी चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के आसपास मौजूद 7 से 8 घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है।
Kaushambi News: मां और भाई मलबे में दबे
हादसे के बाद एक बच्ची अपने घर से निकलकर बाहर आई। बच्ची ने बताया कि वह किसी तरह बच गई, लेकिन उसकी मां और भाई मलबे में दब गए हैं। बच्ची की बात सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में भी मातम पसर गया। राहत और बचाव टीम मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रही है। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Kaushambi News: धमाके से दहला पूरा इलाका
पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद धुएं का गुबार और मलबा आसपास फैल गया। स्थानीय लोग अपनों की तलाश में घटनास्थल के आसपास जुटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री में पटाखा निर्माण और सुरक्षा मानकों को लेकर भी जांच की जा रही है। हादसे की पूरी तस्वीर राहत-बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही सामने आएगी।
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |