Asha Bhosle News: मधुर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं; 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा, कल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Asha Bhosle News: The melodious singer Asha Bhosle is no more with us; she said goodbye to the world at the age of 92, having been hospitalized yesterday.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Asha Bhosle News: भारतीय बॉलीवुड की मशहूर मधुर दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं, 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा, कल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Mumbai, UP Tak News: भारतीय बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को छोड़ दिया है। लगभग सात दशकों तक फिल्मी दुनिया में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरने वाली इस गायिका को कल शनिवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा था। दुनियाभर के प्रशंसक उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। लेकिन, रविवार को गायिका ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अमर उजाला से बातचीत में आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस समाचार की पुष्टि की है।

Asha Bhosle News: सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में कराया गया था भर्ती

बीते शनिवार को आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। गायिका की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से उनका स्वास्थ्य अपडेट साझा करते हुए लिखा, ‘अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हम आपसे निवेदन करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज जारी है और हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा’। गायिका की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसके साथ ही आशा भोसले के घर के बाहर भी लोग एकत्र होने लगे। सभी को उम्मीद थी कि गायिका स्वस्थ होकर लौटेंगी, लेकिन प्रशंसकों की यह उम्मीद टूट गई।

Asha Bhosle News: गायिका आशा भोसले का कल होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार कल सोमवार को आयोजित किया जाएगा। गायिका का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। यही वह स्थान है, जहां उनकी बहन लता मंगेशकर का भी अंतिम संस्कार किया गया था।

Asha Bhosle News: आशा जी ने पहला गाना मराठी फिल्म में गाया था

8 सितंबर 1933 को आशा भोसले का जन्म एक संगीत से जुड़े परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक अभिनेता और शास्त्रीय गायक थे। आशा भोसले स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। आशा भोसले जब नौ साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और फिर मुंबई आ गया। बड़ी बहन लता मंगेशकर के पदचिन्हों पर चलते हुए, वह भी संगीत की दुनिया में आईं। आशा भोसले ने पहला गीत मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ (1943) में ‘चला चला नाव वाला’ गाया था। जबकि बॉलीवुड में उनका पहला गाना ‘चुनरिया (1948)’ फिल्म में ‘सावन आया’ था। यहीं से संगीत और गीतों का सफर शुरू हुआ, जो पांच दशक से अधिक समय तक चला और आशा भोसले देखते-देखते भारतीय संगीत की दिग्गजों में शामिल हो गईं।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Comments (0)

और पढ़ें

Buzz4 Ai