Auraiya News: औरैया ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण की जमीन पर जबरन कराई जा रही बाउंड्री वाल

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट UP Tak News Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here ⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Auraiya News: औरैया ग्राम पंचायत एलचीनगर के राजस्व ग्राम अटसू के मजरा खरगे का पुर्वा एवं पृथ्वीपुर के निवासी सभी प्रार्थी लोगो ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि पूर्व के समय में उत्तर प्रदेश सरकार में तत्कालीन बसपा सरकार के दिशा निर्देशों में तत्कालीन ग्राम पंचायत एलचीनगर के ग्राम प्रधान जो कि वर्तमान समय में भी ग्राम प्रधान गिरजाशंकर हैं एवं अटसू राजस्व में तैनात तत्कालीन राजस्व लेखपाल द्वारा ग्राम पंचायत एलचीनगर की भूमि प्रबन्धन समिति द्वारा खुली बैठक वर्ष 2002 में प्रस्ताव करके तत्कालीन तहसीलदार, उपजिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी औरैया द्वारा अनुमोदन के उपरान्त राजस्व ग्राम अटसू के गाटा सख्या 460 पर वृक्षारोपण के पट्टे किये गये थे। जिस पर आज भी मौके पर काफी वृक्ष लगे हुये। जिलाधिकारी ने गाटा संख्या 460 में कुछ भूमि कान्हा गौशाला नगर पंचायत अटसू के नाम भूमि परिवर्तित कर दी है। जिस पर राजस्व विभाग द्वारा जगह चिन्हित कर दी गयी थी | जिसके सापेक्ष नगर पंचायत अटसू द्वारा चिन्हित जगह के

अलावा ग्राम पंचायत एलचीनगर के वृक्षारोपण की भूमि पर भी अवैध रूप से बाउण्ड्रीवाल बनाकर कब्जा किया जा रहा है। जब साइट पर काम करा रहे ठेकेदार से इस बाबत रोका तो कहा कि तुम लोगों की औकात नहीं है कि काम बन्द करवा दो गाटा संख्या 456 की पूरी जगह पर बाउण्ड्रीवाल बनाने के लिये नगर पंचायत अध्यक्ष पति एवं अधिशाषी अधिकारा नगर पंचायत अटसू द्वारा कहा गया है। ठेकेदार द्वारा कहा गया कि यह कार्य उक्त अधिकारियों के दिशा निर्देशों में ही कराया जा रहा है। चूंकि गाटा संख्या 460 वृक्षारोपण राजस्व ग्राम अटसू जो कि ग्राम पंचायत एलचीनगर का भाग है जबरन नगर पंचायत अटसू उक्त गौशाला के संरक्षित भूमि के अतिरिक्त निर्माण करा रही है। सभी प्रार्थी गणों ने जनहित एवं वृक्षारोपण की सुरक्षित भूमि एवं पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ हवा आदि के दृष्टिकोण पूर्व से सुरक्षित पौधों को न हटाने एवं गौशाला की चिन्हित भूमि के अतिरिक्त अन्य भूमि पर अवैध निर्माण को हटवाने एवं दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai