UP News: बलिया के डॉ. विद्या सागर उपाध्याय को ‘राष्ट्रीय पंकस अकादमी अवार्ड’, भारत की ज्ञान-परंपरा को दी वैश्विक पहचान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Jalandhar/Ballia News: पंजाब कला साहित्य अकादमी, जालन्धर ने बलिया के प्रख्यात दार्शनिक डॉ. विद्या सागर उपाध्याय को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘राष्ट्रीय पंकस अकादमी अवार्ड’ प्रदान किया है। यह सम्मान उन्हें भारतीय ज्ञान-परंपरा और दर्शन के वैश्विक प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान के लिए मिला है।

यह प्रतिष्ठित अवार्ड अकादमी के 29वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में जालन्धर प्रेस क्लब में प्रदान किया गया। डॉ. उपाध्याय को भारतीय दर्शन के क्षेत्र में उनके शोध, लेखन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए बौद्धिक योगदान के लिए सराहा गया। वह एक अंतरराष्ट्रीय वक्ता, विचारक और अनेक मौलिक दार्शनिक कृतियों के लेखक हैं।

2

समारोह में देश-विदेश की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इनमें—
मनोरंजन कालिया (पूर्व मंत्री, पंजाब सरकार), ठाकुर सत्य प्रकाश सिंह (पूर्व मंत्री, हिमाचल प्रदेश), अर्पित शुक्ला (डीजी, पंजाब पुलिस), अमित शर्मा (रेजिडेंट एडिटर, दैनिक जागरण पंजाब), सतनाम सिंह मानक (एग्जीक्यूटिव एडिटर, रोजाना अजित), सिमर सदोष (अध्यक्ष, पंजाब कला साहित्य अकादमी), हरप्रीत सिंह (सीईओ, PTC न्यूज), जर्मन नागरिक ईश दीप कौन और फ्लोरिडा (अमेरिका) से रेखा राय शामिल रहीं। भारत के सभी प्रमुख राज्यों से साहित्य, शिक्षा और विचार-क्षेत्र से जुड़े विद्वान भी उपस्थित थे।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से डॉ. उपाध्याय को हिमाचली टोपी, पंजाबी साफा, मफलर, मेडल, स्मृति चिह्न, प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. उपाध्याय ने कहा—
“यह पुरस्कार भारतीय दर्शन और हमारी अनादि ज्ञान-परंपरा की प्रतिष्ठा का प्रतीक है। मैं इसे देश की युवा पीढ़ी को समर्पित करता हूँ, जो सत्य, न्याय और विवेकपूर्ण चिंतन से भविष्य का निर्माण करेगी।”

पुरस्कार की घोषणा के बाद बलिया जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। उमाशंकर राम, रामदरश यादव ‘क्रान्ति’, आलोक शुक्ला, नन्द जी नन्दा, आदित्य कुमार अंशु, आकाश तिवारी, संजय जायसवाल, बड़ेलाल यादव, करन सिंह, राजमंगल भारती, प्रमोद गुप्ता और वीरेन्द्र प्रताप यादव सहित क्षेत्र के अनेक साहित्यकारों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने डॉ. उपाध्याय को बधाइयाँ दीं।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool