Ballia News: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान मथुरा पीजी कॉलेज में एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय द्वारा गठित विशेष निरीक्षण दल ने औचक जांच के दौरान की।
विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 19 नवंबर से संचालित हो रही हैं, जिनमें परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के कुल 82,916 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा संचालन के लिए 7 नोडल केंद्र और 39 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता और परीक्षा नियंत्रक/कुलसचिव एस.एल. पाल परीक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रखे हुए हैं। यूजी और पीजी के विभिन्न विषयों की प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जा रही हैं—
• सुबह 8:00 से 10:00 बजे
• सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे
• दोपहर 2:40 से शाम 4:30 बजे
परीक्षाओं को नकलविहीन रखने के लिए विश्वविद्यालय ने दो विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया है। द्वितीय दल का नेतृत्व डॉ. मनोज कुमार कर रहे हैं, जबकि डॉ. कौशल कुमार पाण्डेय और डॉ. माला कुमारी सदस्य के रूप में शामिल हैं। इसी दल ने मथुरा पीजी कॉलेज में औचक जांच के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए रंगेहाथ पकड़ा।
निरीक्षण दल सभी परीक्षा केंद्रों पर अकस्मात निरीक्षण कर रहा है और परीक्षार्थियों की सघन तलाशी भी जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिससे परीक्षा की शुचिता और विश्वसनीयता बनी रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।