Ballia News: डीएम की मौजूदगी में आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती, एलईडी स्क्रीन पर दिखी पूरी प्रक्रिया, 73 का चयन

ballia-anganwadi-sahayika-bharti-dm-presence-transparent-selection-led-screen

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: जिले की 18 बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की।

भर्ती प्रक्रिया में विकासखंड सोहाव और बलिया शहर के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इसे एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रदर्शित किया गया, जिससे अभ्यर्थी और उनके परिजन पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से देख सके।

 73 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

इस दौरान विकासखंड सोहाव से 62 और बलिया शहर से 11 अभ्यर्थियों का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर किया गया। इस प्रकार कुल 73 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चुना गया।

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्रक्रिया

पूरी र्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अभ्यर्थियों ने भी पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की।

 ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी के.एम. पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, डीसी मनरेगा रिचा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा, यूपी तक न्यूज़ में वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि हैं। वे काव्य के साथ शिक्षा, सामाजिक चेतना और समसामयिक विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। मीडिया क्षेत्र में 2+ वर्षों का अनुभव रखने वाले अभिषेक मिश्रा UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम से जुड़े हैं और विशेष रूप से पूर्वांचल से जुड़े मुद्दों एवं खबरों पर लेखन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai