Ballia News: गोंड जाति प्रमाण पत्र को लेकर बांसडीह तहसील पर छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन

गोंड जाति प्रमाण पत्र को लेकर बांसडीह तहसील पर छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: गोंड समुदाय के अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र जारी किए जाने को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति एवं ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) की संयुक्त बैठक 12 फरवरी 2026 को बांसडीह तहसील परिसर में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान उपस्थित रहे।

छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि गोंड जाति के प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर उन्हें बार-बार निरस्त किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक व रोजगार संबंधी अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि भारत सरकार के राजपत्र एवं उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश (दिनांक 3 नवम्बर 2021) के अनुसार गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने के स्पष्ट निर्देश हैं।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में इसी तहसील से परिवार के अन्य सदस्यों के प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं। साथ ही पुराने भू-राजस्व अभिलेखों (1345, 1356 व 1359 फसली) में भी गोंड जाति का उल्लेख दर्ज होने का दावा किया गया। इसके बावजूद आवेदन निरस्त होने से समुदाय में असंतोष है।

गोंड जाति प्रमाण पत्र को लेकर बांसडीह तहसील पर छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन

छात्रा नेता राजा गोंड ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र न बनने के कारण कई अभ्यर्थी लेखपाल व पुलिस भर्ती के आवेदन से वंचित रह गए हैं, वहीं छात्रवृत्ति आवेदन में भी दिक्कतें आ रही हैं।

पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक एवं टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने प्रशासन से शासनादेश के अनुरूप प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संगठन आंदोलन का समर्थन करेगा।

बैठक में अरविंद गोंडवाना, लल्लन गोंड, राजा गोंड, गौतम गोंड, राजेंद्र गोंड, ओमप्रकाश गोंड, पंकज गोंड, प्रिंस गोंड, दीपक गोंड, संदीप गोंड, विशाल गोंड, अनिकेत गोंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा, यूपी तक न्यूज़ में वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि हैं। वे काव्य के साथ शिक्षा, सामाजिक चेतना और समसामयिक विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। मीडिया क्षेत्र में 2+ वर्षों का अनुभव रखने वाले अभिषेक मिश्रा UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम से जुड़े हैं और विशेष रूप से पूर्वांचल से जुड़े मुद्दों एवं खबरों पर लेखन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai