Ballia News: रामपुर हजियां में जागरूकता शिविर, निःशुल्क टूल-किट्स व रोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी

Ballia: Rampur Hajiyan me Khadi Board ka Awareness Camp, Free Tool-Kit aur Rozgar Yojana ki jankari di gayi

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: बलिया जनपद के बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर हजियां में उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, बलिया द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर (एस०सी०एस०पी०) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने की।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना तथा स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना एवं निःशुल्क टूल-किट्स वितरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री मारकण्डेय वर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी देवनाथ प्रजापति सहित खादी ग्रामोद्योग विभाग के श्री राकेश कुमार साहू, मधु सागर, जितेन्द्र सिंह एवं विवेकानन्द सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक श्री राकेश कुमार साहू द्वारा किया गया।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से अधिकारियों ने अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाएं और अपने आर्थिक स्तर को मजबूत करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai