Ballia News: बांसडीह तहसील में गोंड प्रमाण पत्र को लेकर सत्याग्रह जारी, छात्रों ने आमरण अनशन की दी चेतावनी

bansdih-gond-st-certificate-satyagraha-continues-ballia-7-april-2026

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News, 7 अप्रैल 2026: गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील परिसर में चल रहा सत्याग्रह धरना मंगलवार को भी जारी रहा। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के बैनर तले छात्र शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं और शासनादेश के अनुपालन की मांग कर रहे हैं।

धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि प्रमुख सचिव, समाज कल्याण अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश द्वारा 3 नवम्बर 2021 को जारी शासनादेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि आवेदनकर्ता के प्रमाणित भू-राजस्व अभिलेखों (1323, 1324, 1356, 1359 फसली) में “गोंड़” अंकित हो और अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि हो जाए, तो गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए। साथ ही भूमिहीन आवेदकों के लिए परिवार रजिस्टर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और स्थानीय जांच के आधार पर भी प्रमाण पत्र जारी करने का प्रावधान है।

आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि इन स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बांसडीह तहसील में आवेदन निरंतर निरस्त किए जा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राएं शिक्षा, छात्रवृत्ति और विभिन्न सरकारी नौकरियों के आवेदन से वंचित हो रहे हैं। छात्रों ने यह भी कहा कि उनके परिवारों में पूर्व में गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं और आजादी से पहले के भू-राजस्व अभिलेखों व अन्य दस्तावेजों में भी “गोंड़” अंकित है, जो वर्तमान में तहसील और कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित हैं।

धरना स्थल का एक अलग दृश्य भी देखने को मिला, जहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र धरने के बीच ही पढ़ाई करते नजर आए। छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस में 81 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, लेकिन प्रमाण पत्र के अभाव में वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के बांसडीह तहसील इकाई के संयोजक बिट्टू कुमार गोंड ने कहा कि यदि जल्द ही गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करना शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए सामूहिक आमरण अनशन (भूख हड़ताल) किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

धरने में राजा गोंड, गौतम गोंड, विशाल गोंड, अनिकेत गोंड, दीपक गोंड, पंकज गोंड, राजेंद्र गोंड, रुपेश गोंड, उमाशंकर गोंड, मुन्ना गोंड, पिंटू गोंड, मनोज शाह, सुरेश शाह सहित कई छात्र व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Comments (0)

और पढ़ें

Buzz4 Ai