Bansdih Ballia News, 4 अप्रैल 2026। गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील परिसर में ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना शनिवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सचिव, समाज कल्याण अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन के 3 नवम्बर 2021 के शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन कराने की मांग दोहराई।
शासनादेश का हवाला देकर उठाई मांग
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शासनादेश संख्या 129/2021/3206/26-3-2021 के तहत स्पष्ट निर्देश है कि यदि भू-राजस्व अभिलेखों (1323, 1324, 1356, 1359 फसली) में गोंड जाति अंकित हो और अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि हो जाए, तो संबंधित व्यक्ति को गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र जारी किया जाए।
भूमिहीन आवेदकों के मामले में परिवार रजिस्टर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (टीसी) तथा स्थानीय जांच के आधार पर भी प्रमाण-पत्र जारी करने का प्रावधान है।
तहसील प्रशासन पर आरोप
धरना दे रहे गोंड छात्र-नौजवानों ने आरोप लगाया कि बांसडीह तहसीलदार नितिन कुमार सिंह द्वारा शासनादेश और संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी की जा रही है।
उनका कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद बार-बार आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राएं अगली कक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति और सरकारी नौकरियों के आवेदन से वंचित हो रहे हैं।
पूर्वजों के अभिलेख होने का दावा
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके पूर्वजों के भू-राजस्व अभिलेख (1323, 1324, 1345, 1356, 1359 फसली) और जन्म-मृत्यु रजिस्टर में गोंड जाति स्पष्ट रूप से दर्ज है, जो आज भी तहसील और कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित हैं। इसके बावजूद इन अभिलेखों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
आगसा बांसडीह तहसील इकाई के संयोजक बिट्टू कुमार गोंड ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गोंड जनजाति प्रमाण-पत्र जारी करना शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज करते हुए “जेल भरो आंदोलन” शुरू किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रमाण-पत्र जारी होने तक धरना जारी रहेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।
ये लोग रहे मौजूद
धरना प्रदर्शन में बिट्टू कुमार गोंड, गोंगपा अध्यक्ष उमाशंकर गोंड, राजा गोंड, गौतम गोंड, विशाल गोंड, अनिकेत गोंड, दीपक गोंड, पंकज गोंड, राजेंद्र गोंड, रुपेश गोंड, मुन्ना गोंड, पिंटू गोंड, मनोज शाह, सुरेश शाह सहित बड़ी संख्या में गोंड समाज के लोग मौजूद रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।