CM Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CM Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

नई दिल्लीः हरियाणा के पूर्व सीएम और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चीफ ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने 89 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम मेदांता में दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और पिछले 3-4 साल से उनका मेदांता में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 बजे मेदांता के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है।

ओम प्रकाश चौटाला के पिता देवीलाल हरियाणा और देश की राजनीति में एक प्रसिद्ध नाम हैं। वे भारत के उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं। जब उनके पिता उप प्रधानमंत्री बने, तब ओम प्रकाश चौटाला ने उनके रास्ते पर चलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है

सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था जन्म

ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ। उन्होंने चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला। उनकी पहली बार मुख्यमंत्री बनने की तारीख 2 दिसंबर 1989 थी, और वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। चौटाला ने 12 जुलाई 1990 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन उन्हें केवल पांच दिन बाद ही इस्तीफा देना पड़ा। फिर 22 अप्रैल 1991 को उन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया, लेकिन दो हफ्ते बाद केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया। 1999 में, चौटाला ने बीजेपी के सहयोग से हरियाणा में सरकार बनाई और चौथी बार मुख्यमंत्री बने।

राजनीति में तीसरी पीढ़ी

ओम प्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं, अजय और अभय। अजय और अभय के दो-दो बेटे भी हैं। चौटाला परिवार इस समय हरियाणा की राजनीति में अपनी तीसरी पीढ़ी के साथ है। परिवार इस समय दो समूहों में विभाजित हो गया है। ओपी चौटाला का बेटा अजय सिंह चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) बनाई है। वहीं, अभय सिंह चौटाला इनेलो पार्टी में सक्रिय हैं। हाल में, दोनों पार्टियों को चुनावों में बड़ा नुकसान हुआ है।

google map

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

⇒ Follow Us On Social Hnadle ON UP TAK NEWS

Twitter (X) || Facebook || Youtube

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com