Dr. Manmohan Singh: राष्ट्र ध्वज में लिपटे डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े

Dr. Manmohan Singh: राष्ट्र ध्वज में लिपटे डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Dr. Manmohan Singh: राष्ट्र ध्वज में लिपटे डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े

Dr. Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया है, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। उनकी एक बेटी अमेरिका से आ रही है, उसके आने का इंतजार किया जा रहा है।

आज यानी 27 दिसंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरकार ने उनके निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी ने आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। 26 दिसंबर गुरुवार को बेहोश होने के बाद सिंह को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था और उसी रात 9:51 बजे उनका निधन हो गया। देर रात उनके पार्थिव शरीर को एम्स से उनके आवास पर ले जाया गया। डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और इसी तरह के कारणों से पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके थे।

CWC की बैठक में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम 5.30 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में होगी, जिसमें CWC के स्थायी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शोक प्रस्ताव पेश किया गया।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। इस दौरान, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया गया और एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

संजय सिंह ने मनमोहन सिंह के लिए की भारत रत्न की मांग
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए भारत रत्न पुरस्कार की मांग की है। उनके निधन के बाद, पूर्व पीएम के सहयोगी सुबोध कांत सहाय ने उन्हें याद किया। सहाय ने कहा कि मनमोहन सिंह का झारखंड से विशेष जुड़ाव था। मनरेगा योजना की शुरुआत के लिए उन्होंने झारखंड को ही चुना था। यह योजना मजदूरों को कम से कम 100 दिनों का रोजगार देने की गारंटी देती थी।

सोनिया-राहुल-प्रियंका ने किए अंतिम दर्शन
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया।

पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की विनम्रता, सौम्यता और बुद्धिमत्ता उनकी पहचान थीं। उन्होंने दुनिया के बड़े संस्थानों से शिक्षा ली, लेकिन फिर भी उनका व्यक्तित्व बहुत साधारण था। वे हमेशा लोगों के लिए उपलब्ध रहे। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब उनके साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर चर्चा होती थी। जब मैं दिल्ली आता था, तब उनसे बातचीत और मुलाकात होती थी।

Dr. Manmohan Singh: राष्ट्र ध्वज में लिपटे डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े

उपराष्ट्रपति, राजनाथ सिंह और सोनिया गांधी ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी.

कल होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 से 11 बजे दिल्ली के शक्ति स्थल के पास राजकीय प्रोटोकॉल के तहत होगा। उनकी बेटी आज रात अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगी। इस समय, डॉ. मनमोहन सिंह का शव उनके मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित घर पर रखा गया है। इसे कल रात एम्स से लाया गया था, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी है।

Dr. Manmohan Singh: राष्ट्र ध्वज में लिपटे डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े

अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी और अमित शाह पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 27 और 28 दिसंबर को होने वाली अपनी प्रगति यात्रा स्थगित कर दी है। उनकी यात्रा का पहला चरण कल समाप्त होने वाला था। आज उन्हें मुजफ्फरपुर और कल वैशाली में रहना था। मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद थे।

मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन करने पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा
देश के गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे.

Dr. Manmohan Singh: राष्ट्र ध्वज में लिपटे डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े

Dr. Manmohan Singh: पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह को किया याद

 

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

google map

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com