FIR On Rahul Gandhi: दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किया मामला, सम्बंधित इन धाराओं में केस हुआ दर्ज
विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े मुद्दे पर गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
संसद भवन परिसर में धक्कामुक्की मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस अभी विचार कर रही है। यह मामला भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज, हेमंग जोशी और अनुराग ठाकुर की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में दर्ज किया गया है। बता दें कि बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
इस धाराओं में दर्ज हुआ है केस –
बीएनएस की धारा 117 (जानबूजकर गंभीर चोट पहुंचाना), 115 (जानबूजकर चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालना), 131 (आपराधिक बल का प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
क्या है राहुल गांधी के ऊपर आरोप?
भाजपा ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की, जिससे पार्टी के वरिष्ठ सांसद प्रताप सारंगी घायल हो गए। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके विपरीत, राहुल गांधी का आरोप है कि भाजपा सांसदों ने उन्हें और अन्य विपक्षी सदस्यों को संसद भवन में प्रवेश नहीं करने दिया और धक्का-मुक्की की।
राहुल ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने कहा कि वह संसद में जाना चाहते थे। लेकिन भाजपा के सांसद उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे। वे धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे। राहुल ने बताया कि खरगे और प्रियंका गांधी के साथ भी ऐसी ही हरकतें की गईं, लेकिन इससे विपक्ष को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि संसद में जाना उनका अधिकार है। उन्होंने मुख्य मुद्दे की ओर इशारा किया कि संविधान और बाबासाहेब की विरासत का अपमान किया गया है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर से जुड़ी टिप्पणी के खिलाफ विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। जवाब में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबा साहब का अपमान करने का आरोप लगाया और अपना प्रदर्शन किया। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्य संसद के मकर द्वार के पास आमने-सामने आकर जोरदार नारेबाजी करने लगे।
किस बात पर विवाद?
अमित शाह की टिप्पणी के कारण संसद में गतिरोध बना हुआ है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि शाह ने ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा के दौरान बाबासाहेब को अपमानित किया। दूसरी ओर, भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब का अपमान किया है और चुनावों में उन्हें हराया।
प्रताप सारंगी को टांके लगाने पड़े, मुकेश राजपूत बेहोश हो गए थे,
राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने बताया कि प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को घायल अवस्था में लाया गया है। डॉक्टर उन्हें स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं और जरूरत के अनुसार जांच की जा रही है। इसके लिए एक नर्सिंग होम टीम बनाई गई है। सिर में चोट के कारण, एहतियात के तौर पर प्रताप को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उन्हें अधिक रक्तस्राव हो रहा था और गहरा घाव भी था, इसलिए टांके लगाने पड़े। उनका मूल्यांकन जारी है। मुकेश राजपूत बेहोश हो गए थे।
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hnadle ON UP TAK NEWS
Twitter (X) || Facebook || Youtube
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें

Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |