India News: भारत सुपर पावर कैसे बना, ‘ऑपरेशन शक्ति’ कैसे पूरा हुआ? भारत को न्यूक्लियर सुपरपावर बनाया, आइये जाने अंदर की कहानी

India News: How did India become a superpower? How was 'Operation Shakti' accomplished? The inside story of how India became a nuclear superpower.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

India News: भारत ने 1974 में ‘शांतिपूर्ण तरीके से परमाणु विस्फोट’ (पोखरण-I) के साथ अपनी परमाणु यात्रा की शुरुआत की, और 1998 में ‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत सफल परीक्षणों के माध्यम से पूर्ण परमाणु शक्ति प्राप्त की।

India News: 18 मई 1974 की सुबह, जैसलमेर के उत्तर-पूर्व में फैले थार रेगिस्तान की शांति अचानक शोर में बदल गई, जब ठीक 8:05 बजे पोखरण टेस्ट रेंज में एक बटन दबाया गया और धरती कांप उठी। एक तेज प्रकाश की किरण आसमान को चीरते हुए ऊपर उठी और उसके बाद एक भयंकर गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी। इस दिन भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया था। इस ऐतिहासिक क्षण के साथ, भारत अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन के बाद दुनिया का छठा परमाणु शक्ति संपन्न देश बन गया।India News: How did India become a superpower? How was 'Operation Shakti' accomplished? The inside story of how India became a nuclear superpower.

India News: शांतिपूर्ण परमाणु विस्फोट ने बनाया भारत को न्यूक्लियर सुपर पावर

इस परीक्षण को औपचारिक रूप से ‘शांतिपूर्ण परमाणु विस्फोट’ (Peaceful Nuclear Explosion) के नाम से जाना गया। इसका उद्देश्य स्पष्ट था कि भारत अपनी परमाणु क्षमता को रक्षात्मक और शांतिपूर्ण इरादे का प्रतीक बनाना चाहता था। वर्ष 1964 में चीन के परमाणु परीक्षण और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद सुरक्षा की एक मजबूत ढाल की आवश्यकता ने देश को इस कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।India News: How did India become a superpower? How was 'Operation Shakti' accomplished? The inside story of how India became a nuclear superpower.

India News: भारत कैसे बना न्यूक्लियर पावर?

एटॉमिक आर्काइव के अनुसार, ‘पोखरण-I’ के नाम से मशहूर यह परीक्षण भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के बाहर पहला ऐसा देश बना दिया, जिसने परमाणु उपकरण का सफल परीक्षण किया। यह उपलब्धि आसान नहीं थी। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में स्थित CIRUS रिएक्टर, जो ‘एटम्स फॉर पीस’ कार्यक्रम के तहत कनाडा से प्राप्त हुआ था, ने विखंडनीय सामग्री उपलब्ध कराई। इसी का उपयोग हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम तैयार करने में किया गया। इस घटना ने दुनिया को चिंतित कर दिया और परमाणु प्रसार को रोकने के लिए न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (NSG) का गठन हुआ।India News: How did India become a superpower? How was 'Operation Shakti' accomplished? The inside story of how India became a nuclear superpower.

India News: क्या था ‘ऑपरेशन शक्ति’ ?

न्यूक्लियर वेपन्स आर्काइव (NWA) के अनुसार, पोखरण-I के बाद भारत पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और आर्थिक दबाव का साया मंडराया। देश ने लगभग 24 वर्ष तक इंतजार किया। फिर 11 मई 1998 को पोखरण में ही ‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत पांच परमाणु परीक्षण किए गए। शक्ति-1 से शक्ति-5 तक। इन परीक्षणों ने भारत को पूर्ण परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। अमेरिका समेत कई देशों ने प्रतिबंध लगाए, लेकिन समय के साथ वे हटाए गए। आज भारत अपनी परमाणु क्षमता को निरंतर मजबूत बना रहा है। ‘अग्नि’ मिसाइल श्रृंखला, स्वदेशी परमाणु पनडुब्बियां और आधुनिक डिलीवरी सिस्टम देश की रणनीतिक स्वायत्तता के प्रतीक हैं। पोखरण के रेगिस्तान में हुई वह गर्जना आज भी गूँजती है यह न केवल वैज्ञानिक उपलब्धि थी, बल्कि एक स्वाभिमानी राष्ट्र का दृढ़ संकल्प भी था, जो कहता है कि शांति की रक्षा के लिए शक्ति जरूरी है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai