Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में घने कोहरे के चलते एक भयानक दुर्घटना हुई। एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद इन वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 100 लोग घायल होने की जानकारी मिली है।
Mathura, UP Tak News: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे ने कहर बरपा दिया। सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है। 17 बैग में कंकाल और जले हुए टुकड़े लाए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों
घायलों को जिला अस्पताल मथुरा और 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती किया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है। 38 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है। 39 लोग बलदेव सीएचसी पर हैं। कानपुर के निवासी अमन यादव ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कार से बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी। तभी अचानक एक वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद कई वाहन आपस में टकराते चले गए। हमीरपुर की नसीमा ने बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी के लिए पानीपत जा रही थीं। उनकी बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई, जिसके बाद उसमें तेजी से आग लग गई। किसी तरह उनकी जान बच गई, लेकिन उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में…
Mathura Accident: मंडल आयुक्त ने दी ये जानकारी
मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि चार शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य शवों की पहचान के लिए टीम काम कर रही है। वर्तमान में प्रशासन ने इस घटना में दस लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है, हालांकि बीस लोगों के जीवित जलकर मरने की सूचना प्राप्त हुई है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










