Noida News: नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत पिछले साढ़े तीन वर्षों में 1098 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) के तहत कार्रवाई की गई है और उनकी 340 करोड़ रुपये (₹340,41,19,657) से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।
Noida News: नोएडा में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने साढ़े तीन साल के भीतर गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। संगठित अपराध, भूमाफिया, अवैध वसूली और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को भी नष्ट किया गया। इसके अलावा, 1098 अपराधियों पर न केवल गैंगस्टर की धाराएं लगाई गईं, बल्कि इनकी 340 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई। इसके परिणामस्वरूप, गौतमबुद्ध नगर में व्यापारियों से लेकर आम जनता तक को बेहतर कानून व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण प्राप्त हुआ।
Noida News: अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, संपत्ति जब्ती कार्यवाही की जाएगी
पुलिस ने भू-माफियाओं, अवैध वसूली करने वालों और संगठित अपराध में शामिल 1000 से अधिक गैंगस्टरों के आर्थिक तंत्र को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है व् अपराधियों द्वारा गैर-कानूनी तरीके से अर्जित की गई अरबों रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर लिया गया।
Noida News: अधिनियम के तहत व्यापक अभियान चलाया
नोएडा में संगठित अपराधियों का एक नेटवर्क फैला हुआ था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों की पहचान की। एक दिसंबर 2022 से मई 2026 तक उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत एक व्यापक अभियान चलाया।
नोएडा पुलिस ने संगठित अपराध और भूमाफियाओं के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर 1,000 से अधिक अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में नोएडा के तीनों जोन की टीमों ने मिलकर इस संयुक्त अभियान को अंजाम दिया है। यह विशेष अभियान 1 दिसंबर 2022 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलाया गया।
Noida News: नॉएडा पुलिस ने 1037 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाई
नॉएडा में पुलिस ने अपराधियों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए निरंतर कार्रवाई की गई। आम जनता को प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए गए। तीनों क्षेत्रों में गैंगस्टर के 198 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 1037 आरोपियों पर गैंगस्टर का आरोप लगाया गया।
Noida News: अपराध में 340 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति शामिल है
पुलिस ने केवल आपराधिक मामलों को दर्ज करने तक सीमित नहीं रहकर, अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान भी की। इस संपत्ति को जब्त किया गया। इसमें 340 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति शामिल है। इसमें भूमि, भवन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि जब अपराधी जेल जाते हैं। और उनकी अवैध संपत्ति जब्त होती है, तो इससे उनके पूरे आर्थिक तंत्र पर प्रभाव पड़ता है। कमिश्नरेट पुलिस भूमि कब्जा, रंगदारी, धोखाधड़ी, अवैध वसूली और संगठित अपराध के माध्यम से आर्थिक साम्राज्य स्थापित करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में संगठित अपराध और माफिया तत्वों का नेटवर्क फैलने नहीं दिया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है।
Noida police: गैंगस्टर एक्ट के तहत नोएडा पुलिस की कठोर कार्यवाही | हजारों अपराधियों पर एक्शन
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
