Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में चमन फाटक रेलवे स्टेशन के निकट सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन में बम विस्फोट हुआ।
Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक भयंकर बम धमाके ने हड़कंप मचा दिया। क्वेटा में चमन फाटक रेलवे स्टेशन के निकट सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए इस जोरदार विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की जान चली गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, क्वेटा में चमन फाटक के पास से जब एक ट्रेन गुजर रही थी, तभी विस्फोटकों से भरी एक कार ने ट्रेन के एक डिब्बे को टक्कर मार दी। जिसके परिणामस्वरूप एक जोरदार धमाका हुआ। पीड़ितों में कई सेना के जवान भी शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह विस्फोट रेलवे ट्रैक के निकट हुआ, जिससे ट्रेन को आंशिक नुकसान हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि इसके प्रभाव से आस-पास खड़ी कम से कम 10 गाड़ियों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना स्थल के पास स्थित इमारतों की खिड़कियां और कांच के पैनल भी पूरी तरह से टूट गए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में सेना के जवान भी शामिल हैं।
Breaking News: A suspected suicide bombing targeted a train en route to military Cantonment near Quetta Chaman Phatak, reportedly causing the train to derail from the tracks. A large number of ambulances and security forces have rushed to the scene. Initial reports suggest a… pic.twitter.com/8qbHvqPjwI
— The Bolan News (@TBN_Balochistan) May 24, 2026
Pakistan Train Blast: अस्पतालों में आपातकाल घोषित
धमाके के बाद क्वेटा के सभी सरकारी अस्पतालों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को काम पर बुलाया गया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। विस्फोट के तुरंत बाद, एहतियाती उपाय के तहत पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। प्रांतीय गृह मंत्री के प्रवक्ता बाबर यूसुफजई ने बताया कि धमाके के बाद सभी संबंधित सुरक्षा संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल के आस-पास भीड़ न लगाएं ताकि बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं बिना किसी रुकावट के अपना कार्य जारी रख सकें। इस समय, सुरक्षा बल और राहत टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य के साथ-साथ मामले की जांच भी आरंभ कर दी गई है।
Pakistan Train Blast: जाफर एक्सप्रेस को उड़ाने की थी तैयारी
पाकिस्तान के क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स मुख्यालय के निकट एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 10 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। धमाके के बाद क्षेत्र में आतंक का माहौल बन गया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई आतंकवादियों को मार गिराया। समाचार सूत्रों के मुताबिक जफ़र एक्सप्रेस को निशाना बनाने की तैयारी में थे आतंकबादी
Pakistan Train Blast: 10 की मौत, 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को एक बड़ा धमाका हुआ। यह विस्फोट फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय के निकट जरघुन रोड पर हुआ। इस धमाके में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए। धमाके के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला एक आत्मघाती बम विस्फोट था। हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसके बाद वहां भारी गोलीबारी हुई। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकियों को मार गिराया, जिनमें आत्मघाती हमलावर भी शामिल था।
कहाँ पर क्या-क्या हुआ नुकसान
धमाके के आसपास की खिड़कियां चटक गईं, कई मोटरसाइकिलें, रिक्शे और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके से उठता धुआं आसमान तक देखा जा सकता था। क्वेटा के सिविल अस्पताल ने पुष्टि की कि 10 शव अस्पताल लाए गए और 20 से अधिक घायलों का इलाज जारी है। कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राहत दलों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया। वहीं, सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और बम निपटान टीम को मौके पर बुलाया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगटी ने इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोगों और सुरक्षा बलों की कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाएंगी और प्रदेश को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाया जाएगा।
24 सितंबर 2025 को भी हुआ था धमाका
ध्यान देने योग्य यह है कि इससे पहले 24 सितंबर को बलूचिस्तान के मुस्तुंग क्षेत्र में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया गया था, जिसमें 12 लोग घायल हुए थे। इसके अलावा, 23 सितंबर को भी क्वेटा रेलवे स्टेशन के निकट पटरियों पर एक धमाका हुआ था।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |