PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने NDA कॉन्क्लेव में कहा कि 12 वर्षों में देश कांग्रेस के कुचक्र से मुक्त हो गया है। उन्होंने कांग्रेस पर धीमी विकास दर और घोटालों का आरोप लगाते हुए NDA सरकार की नीयत, नीति और निर्णय की प्रशंसा की।
UP Tak News, Digital: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इतने लंबे समय तक सेवा करने का सौभाग्य मिला। आज का दिन आप सभी ने मेरे लिए बहुत यादगार बना दिया है। मैं अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं। चरैवेति-चरैवेति के मंत्र का जाप करते हुए इस राजनीतिक यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव देखते हुए, एक दिन ये पड़ाव भी आएगा, मैंने कभी सोचा नहीं था। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने का अवसर, इसे मैं अपना परम सौभाग्य मानता हूं। आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया, इतना मान दिया, इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं।
PM Modi: जनता का आभार व्यक्त करता हूं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले के कई दशक अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे हुए थे। इससे देश को काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का कार्य भी देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं की सराहना कर रही है। मैं आज देश की महान जनता को नमन करता हूं और जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं।
PM Modi: पीएम मोदी ने कहा देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ
NDA नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि NDA के 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता ये भी है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ है। कांग्रेस ने देश को लाचारगी, बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया था। देश को यही एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता है, भारत में तेज विकास संभव ही नहीं है और बड़ी ही चतुराई से धीमी विकास को एक नाम दिया था, ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ यानी कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया जबकि असल में इस कुसंस्कृति का नाम होना चाहिए था कांग्रेस ग्रोथ रेट।
इस कांग्रेस ग्रोथ रेट में न सुशासन था, न नीति, न नीयत और ना निर्णय। पहली बार अटल जी के नेतृत्व में NDA सरकार आई तब जाकर हमें एक झलक दिखी कि विकास में गति कैसे आती है लेकिन दुर्भाग्य से 2004 में देश फिर से अस्थिरता के बवंडर में और
PM Modi: नीयत, नीति और निर्णय… पीएम मोदी ने कहा- 12 वर्षों में देश कांग्रेस के षड्यंत्र से मुक्त
PM Modi: NDA की जीत से देश में एक नई आशा का उदय हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “साल 2014 में जब NDA की जीत हुई थी तब मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवी में एक नई आशा का उदय हुआ है। इस आशा का, इस उम्मीद का संरक्षण हम सभी का बहुत बड़ा दायित्व था। देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपने भरोसा हमें सौंपा था। मुझे आज संतोष है, गर्व है कि NDA परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया है।”
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |