Prayagraj News: प्रयागराज के मऊआइमा में भूमि विवाद के चलते छोटे भाइयों ने मुंबई से लौटे फर्नीचर व्यापारी संतोष विश्वकर्मा पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी हत्या हो गई। इस घटना में बीचबचाव करने आई पत्नी अर्चना भी घायल हो गई हैं, और पुलिस फरार आरोपियों की खोज में जुटी है।
Mauaima, Prayagraj News: गंगापार के मऊआइमा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक शर्मनाक घटना घटी। बादलपुर (कहली) गांव में, मुंबई से लौटने के बाद, फर्नीचर व्यापारी 45 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा, जो नंदलाल विश्वकर्मा के पुत्र हैं, को उसके छोटे भाइयों ने फावड़े से हमला कर के हत्या कर दी। जमीन के विवाद के चलते इस हत्या ने गांव में हड़कंप मचा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Prayagraj News: भाई आज सुबह ही लौटा था मुंबई से घर
बताया गया है कि संतोष विश्वकर्मा मुंबई में रहकर फर्नीचर और लकड़ी का व्यापार करता था। आज शनिवार की सुबह वह मुंबई से अपने घर पहुंचा था। पहुंचने के तुरंत बाद छोटे भाई विनोद और अशोक उर्फ बुदुल के साथ मकान बनाने को लेकर जमीनी विवाद शुरू हो गया।
Prayagraj News: कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर जान ली
विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान संतोष के छोटे भाई विनोद और अशोक ने कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। इससे संतोष कुमार के सिर और गले में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और कुछ ही समय बाद मौके पर उसकी मौत हो गई।
Prayagraj News: बचाव में मृतक की पत्नी को भी घायल किया
घटना के समय जब संतोष की पत्नी अर्चना बीचबचाव करने आई, तो आरोपितों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। संतोष के दो छोटे बेटे हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार हत्यारोपितों की खोज में लगी हुई है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |