Rising Tensions in West Asia: ईरान ने बहरीन में अमेज़न के डेटा सेंटर पर तेज हमला किया। एक दिन पहले ईरान ने अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की बात कही थी।
Digital Desk, New Delhi: ईरान ने अमेरिकी कंपनी अमेज़न पर जोरदार हमला बोला। उसने बहरीन में स्थित अमेज़न के डेटा सेंटर को निशाना बनाया। रॉयटर्स की खबर के अनुसार, बहरीन के गृह मंत्रालय ने इसे मान लिया। ईरान के हमले से बहरीन में अमेज़न के क्लाउड कंप्यूटिंग का कार्य क्षतिग्रस्त हो गया। गृह मंत्रालय ने कहा कि सिविल डिफेंस टीम ने कंपनी के केंद्र पर लगी आग को काबू किया। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक दिन पहले अमेरिका को चेतावनी दी थी। उन्होंने मिडिल ईस्ट में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और एपल को टारगेट करने की बात कही।
Rising Tensions in West Asia: ईरान ने दी थी अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी
मंत्रालय ने फौरन यह नहीं बताया कि कौन सी कंपनी जिम्मेदार थी, कोई मौत हुई या नहीं, और नुकसान कितना बड़ा था। IRGC ने मंगलवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि आगे टारगेटेड हमलों से ईरानी नेताओं की हत्या हुई तो 1 अप्रैल से खाड़ी देशों की अमेरिकी कंपनियों पर निशाना साधा जाएगा।
Rising Tensions in West Asia: ईरान की धमकी पर ट्रंप ने उड़ाया था मजाक
IRGC की धमकी पर डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात की।
मीटिंग में एक पत्रकार ने ईरानी हमले की अमेरिकी कंपनियों को दी चेतावनी पर सवाल किया। ट्रंप ने जवाब देते हुए ईरान की धमकी का मजाक बनाया।
ट्रंप बोले, ‘किससे? क्या धमकाया उन्होंने? बीबी गन से? अब धमकी के लिए उनके पास ज्यादा कुछ नहीं बचा।’ बीबी गन खिलौना बंदूक है। इसमें प्लास्टिक के छर्रे लगे होते हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |