Surya Murder Case: गाजियाबाद पुलिस ने चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। असद पर 50 हजार रुपये का इनाम था और उसने 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की चाकू से हत्या की थी।
Surya Murder Case: ग़ाज़ियाबाद जनपद के बहुचर्चित सूर्या चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने जाल बिछाकर खोडा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामिया असद को एनकाउंटर में मार गिराया है।
इस संबंध में ट्रांस हिंडन उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि खोड़ा में बकरीद पर (28 मई) को असद ने सूर्या को चाकू मारा था, जिसके इलाज के दौरान सूर्या चौहान की मृत्यु हो गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें 5 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। इसमें पुलिस ने तुरंत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था।
Surya Murder Case: सूर्य चौहान हत्याकांड
मामले में असद, जो नवाब का पुत्र है, मुख्य आरोपी के रूप में वांछित था, जिसके लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। 31 तारीख को हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान असद, निवासी मदरसे वाली गली थाना खोडा कमिश्नरेट गाजियाबाद के रूप में हुई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन इस दौरान घायल बदमाश असद की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक के विवाद के चलते सूर्या की चाकू से हत्या की गई। आरोपित असद ने एक नई बाइक खरीदी थी, जिसे सूर्या ने चलाने के लिए मांगा। बाइक न देने पर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |