Tamil Nadu News: बहुमत के दावे से संतुष्ट होने के बाद, राज्यपाल अर्लेकर ने विजय को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। वह रविवार को सुबह 10 बजे जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Tamil Nadu News: तमिलनाडु में सरकार के गठन को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रही अनिश्चितता शनिवार को अंततः समाप्त हो गई। द्रमुक की सहयोगी वीसीके और आइयूएमएल ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए बिना किसी शर्त के समर्थन प्रदान कर दिया। 121 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर जोसेफ विजय ने चार दिनों में चौथी बार राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। बहुमत के दावे से संतुष्ट होने के बाद, राज्यपाल अर्लेकर ने विजय को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
Tamil Nadu News: 10 बजे जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
वह रविवार को सुबह 10 बजे जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है। राज्यपाल ने विजय से 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा है।
Tamil Nadu News: सबसे पहले पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने समर्थनका एलान किया
विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण तमिलनाडु में कुछ दिनों से राजनीतिक हलचल अपने चरम पर थी। 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 108 सीटें जीतकर टीवीके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। इसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता थी। सबसे पहले पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने समर्थन का एलान किया। इसके बाद दो-दो विधायकों वाली भाकपा और माकपा ने भी समर्थन दे दिया। फिर भी विजय बहुमत के लिए आवश्यक 118 विधायकों के जादुई आंकड़े से दूर थे।
Tamil Nadu News: टीवीके को कई दिनों तक असमंजस में रखा
टीवीके को कई दिनों तक असमंजस में रखने के बाद, तिरुमावलवन के नेतृत्व वाली वीसीके ने शनिवार को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन को रोकने और जनादेश को पूरा करने के लिए टीवीके को सरकार गठन में समर्थन दे रहे हैं। वीसीके द्वारा समर्थन देने के तुरंत बाद, आइयूएमएल ने भी टीवीके को समर्थन प्रदान किया। विधानसभा में इन दोनों पार्टियों के दो-दो विधायक हैं। इस प्रकार, टीवीके ने अंततः बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, वीसीके सहित द्रमुक के सहयोगी दलों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे द्रविड़ पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे। विजय के पिता और फिल्म निर्माता एसए चंद्रशेखर ने विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उनसे तमिलवासियों के लिए सब कुछ करने का आग्रह किया।
Tamil Nadu News: विजय के जरिये तमिल लोगों को सफलता मिली है
कहा गया कि अंततः विजय के माध्यम से तमिल लोगों को सफलता प्राप्त हुई है। इस बीच, विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने में देरी से परेशान एक टीवीके कार्यकर्ता ने तिरुनेलवेली जिले में आत्मदाह का प्रयास किया। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीवीके को उस समय गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ा जब राजग की सहयोगी एएमएमके ने उस पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने टीवीके पर सरकार गठन के लिए अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक एस कामराज के ”जाली” समर्थन पत्र का उपयोग करके विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया, जिसे टीवीके ने खारिज कर दिया। टीवीके को समर्थन देने वाली कांग्रेस के विधायक हैदराबाद चले गए हैं। वहीं, अन्नाद्रमुक के विधायक पहले से पुडुचेरी के एक रिसार्ट में ठहरे हुए हैं।
Tamil Nadu News: वीसीके का एक्स हैंडल निलंबित
एएनआई के अनुसार, एक महत्वपूर्ण और नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में वीसीके का एक्स हैंडल शुक्रवार को ”एक्स नियमों के उल्लंघन” का उल्लेख करते हुए निलंबित कर दिया गया। यह घटनाक्रम तमिलनाडु में गठबंधन सरकार बनाने के लिए टीवीके के समर्थन में वीसीके द्वारा एक पोस्ट लिखे जाने के बाद सामने आया है।
Tamil Nadu News: विधानसभा की दलीय स्थिति
- टीवीके 108
- द्रमुक 59
- अन्नाद्रमुक 47
- कांग्रेस 5
- पीएमके 4
- आइयूएमएल 2
- भाकपा 2
- वीसीके 2
- माकपा 2
- भाजपा 1
- डीएमडीके 1
- एएमएमके 1
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |