UP News: लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथोलॉजी संचालक और शराब व्यापारी मानवेंद्र सिंह की हत्या के मामले में एक और नया खुलासा सामने आया है। जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन अक्षत नशे में था। उसके पिता ने भी नशा किया हुआ था।
Lucknow, UP Tak News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथोलॉजी संचालक और शराब व्यापारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या उनके बेटे अक्षत ने शराब के नशे में की थी। पुलिस को दिए गए बयान में आरोपी ने बताया कि उसके पिता किसी कार्यक्रम से लौटे थे। वे काफी नशे में थे। पिता के आने से पहले अक्षत ने भी शराब पी रखी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नशे में मानवेंद्र ने अक्षत को काफी भला-बुरा कहा था। अक्षत भी नशे में था। ऐसे में उसे पिता की बातें बहुत बुरी लगीं। यही कारण था कि उसने मानवेंद्र के लाइसेंसी राइफल से उन्हें गोली मार दी। आरोपी ने जेल जाने से पहले पुलिसकर्मियों से अपनी छोटी बहन कृति से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके बाद कृति को पुलिसकर्मी थाने लेकर पहुंचे थे। बहन को देखकर अक्षत उससे लिपटकर बहुत रोया।
अक्षत ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि उसकी बहन गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। अक्षत ने पुलिसकर्मियों से अनुरोध किया कि उसका फोन वापस किया जाए, ताकि वह अपनी बहन के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सके। हालांकि, आरोपी का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया था। अक्षत ने अपनी बहन से कहा कि उसके खाते में 22 हजार रुपये हैं। इसमें से छह हजार रुपये वर्धमान पैथालॉजी के एक क्लर्क को वेतन के रूप में देने हैं। बाकी की राशि वह अपने पास रख लेगी।
UP News: कृति गुमसुम है, लेकिन किसी से बात नहीं कर रही हैं
आरोपी ने अपनी बहन को घर में रखे कुछ पैसे के बारे में बताया था, ताकि कृति को कोई कठिनाई न हो। इस घटना के बाद से कृति बहुत गुमसुम है। वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही है। कम उम्र में कृति ने अपनी मां को खो दिया और अब उसके पिता की भी मृत्यु हो गई। वहीं, उसका भाई जेल में बंद है।
UP News: पूरी रात बैठकर बड़बड़ाता रहा अक्षत
इससे पहले, पिता का हत्यारोपी बेटा अक्षत बुधवार की रात जेल में सो नहीं सका। वह पूरी रात बड़बड़ाता रहा। आरोपी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं। जेल प्रशासन के समझाने पर अक्षत ने बृहस्पतिवार को दोपहर में थोड़ा खाना खाया। हालांकि, रात में फिर उसने खाने से मना कर दिया।
UP News: आरोपी अक्षत की निगरानी के लिए दो लोग तैनात
पूरी रात आरोपी दीवार के सहारे बैठा रहा। पूछने पर आरोपी ने कहा कि पहले उसके पापा ने उसे पीटा था, जिसके बाद उसने उन्हें गोली मार दी। आरोपी की निगरानी के लिए दो व्यक्तियों को नियुक्त किया गया है। आरोपी की गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अक्षत की काउंसलिंग की जा रही है। वह रात में रो रहा था और अपनी हरकत पर पछतावा भी कर रहा था।
UP News: बुधवार को मीडिया के सामने किया गया था पेश
लखनऊ में पैथोलॉजी के संचालक मानवेंद्र सिंह की हत्या के आरोप में उनके बेटे अक्षत को पुलिस ने बुधवार को मीडिया के सामने पेश किया। अक्षत पर अपने पिता की हत्या का आरोप है, जिसे उसने 20 फरवरी को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, अक्षत ने पूछताछ में हत्या को गलती बताया, लेकिन इस जवाब से कोई संतुष्ट नहीं है। मानवेंद्र सिंह लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल के निवासी थे और शराब का कारोबार भी करते थे। पुलिस ने बताया कि मानवेंद्र अपने बेटे अक्षत पर डॉक्टर बनने का लगातार दबाव बना रहे थे। अक्षत ने दो बार नीट परीक्षा दी थी, लेकिन दोनों बार वह इसमें असफल रहा था। इसके बावजूद, मानवेंद्र उससे लगातार परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहते रहते थे। इसी बात को लेकर 19 फरवरी की देर रात पिता और पुत्र के बीच तीखी बहस हुई थी।
इस बहस से नाराज होकर अक्षत ने 20 फरवरी की सुबह अपने पिता की हत्या कर दी। उसने अपनी लाइसेंसी राइफल का इस्तेमाल करते हुए मानवेंद्र के सिर में गोली मारी थी। हत्या के बाद अक्षत ने अपने पिता के शव को टुकड़ों में काट दिया था। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। बुधवार को आरोपी से यह भी पूछा गया कि पूरे घटनाक्रम में उसकी बहन की क्या भूमिका है। जवाब में सिर हिलाते हुए अक्षत ने कहा कि उसकी बहन की कोई गलती नहीं है। वह किसी भी तरह से इसकी जिम्मेदार नहीं है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को सीजेएम कोर्ट में भी पेश किया। सीजीएम कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अक्षत से कई सवाल पूछे गए। हर सवाल पर आरोपी चुप्पी साधे रहा।
UP News: पूछताछ में उसने खुलकर बताई पूरी कहानी
पिता की हत्या करने के बाद भी आरोपी अक्षत के चेहरे पर कोई तनाव नहीं था। वह पूरी तरह से सामान्य दिखाई दे रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे उसने कोई अपराध किया ही नहीं हो। पूछताछ के दौरान भी उसने पुलिस को पूरी कहानी स्पष्ट रूप से बता दी। बुधवार को जब पुलिस उसे कोर्ट ले जा रही थी, तब भी आरोपी के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया।
UP News: नादरगंज में फेंके थे काटे गए अंग
अक्षत ने पुलिस को सूचित किया कि उसने मानवेंद्र के हाथ और पैर काटकर उन्हें पॉलिथीन में भर दिया था। इसके बाद, उसने नादरगंज क्षेत्र में नहर के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। धड़ को नीले ड्रम में भरकर अपने घर में छिपा रखा था। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने अपने पिता की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। आरोपी ने ट्रांसपोर्टनगर रेलवे ट्रैक के पास कूड़े में दो चाकू और एक आरी फेंक दी थी। इसके अलावा, अनौरा के जंगल में जाकर चादर और बिस्तर को जला दिया था।
UP News: यह सामान की हुई बरामदगी
पुलिस ने अक्षत की पहचान के आधार पर हत्या में उपयोग की गई राइफल, एक कारतूस, तीन खोखे, कारतूस की एक पेटी, खून से सना कपड़ा, दो आरी, दो चाकू, एक नीला ड्रम, खून से सनी रजाई, एक कालीन, आरोपी का खून से सना कपड़ा, चादर और प्लास्टिक की पन्नी बरामद की है।
UP News: यह है पूरा मामला
20 फरवरी को सुबह साढ़े चार बजे अक्षत ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के हाथ-पैर काटकर उन्हें फेंक दिया। आरोपी ने धड़ को एक नीले ड्रम में भरकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। किसी को संदेह न हो, इसलिए उसने अपने पिता की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। लेकिन, जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तो वह टूट गया और हत्या की बात स्वीकार कर ली।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |