Araria Murder Case: फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड में पिकअप चालक नबी हुसैन और सत्तू विक्रेता रवि चौहान की हत्या हो गई। एक साधारण मजाक “सत्तू वाली का क्या हाल है” पर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके परिणामस्वरूप रवि ने नबी को चाकू मारकर हत्या कर दी। गुस्साई भीड़ ने रवि को पीट-पीटकर मार डाला।
Araria Murder Case: फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड के निकट गुरुवार को पिकअप चालक नबी हुसैन की हत्या और उन्मादी भीड़ द्वारा आरोपित रवि चौहान की पीट-पीटकर हत्या के मामले में लोगों द्वारा कई तरह की बातें की जा रही हैं। लोगों का कहना है कि विवाद का कारण एक मामूली बात थी। दोनों ठेले के नीचे बैठकर धूम्रपान कर रहे थे और इसी दौरान उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया गया है कि पिकअप चालक ने पूछा- सत्तू वाली का क्या हाल है, इसी सवाल को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और इस घटनाक्रम में दोनों की जान चली गई। वहीं, लोगों का मानना है कि सत्तू बेचने वाला रवि चौहान और पिकअप चालक नबी हुसैन के बीच पुरानी जान-पहचान थी।
मार्केटिंग यार्ड के गेट नंबर दो के पास रवि ठेला लगाकर सत्तू बेचता था, जबकि नबी पिकअप में सब्जी और अन्य सामान लोड करता था। नबी वहां अक्सर सत्तू भी पिया करता था, लेकिन एक हल्के मजाक में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों की जान चली गई। इस घटनाक्रम की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।
Araria Murder Case: : मंडी में एक साथ दो मर्डर की टाइमलाइन
-
सुबह लगभग 9:10 बजे पिकअप चालक नबी हुसैन और ठेले पर सत्तू बेचने वाला रवि चौहान दोनों ठेले के पीछे बैठकर धूम्रपान कर रहे थे। इस समय ठेले के पास अन्य दो-चार लोग भी मौजूद थे।
-
सुबह लगभग 9:12 बजे दोनों के बीच झगड़ा शुरू होता है। इस दौरान रवि चौहान नबी हुसैन को चाकू घोंपकर घायल कर देता है।
-
सुबह लगभग 9:14 बजे जब नबी हुसैन घायल होकर जमीन पर गिर जाता है, तो रवि चौहान उसके शरीर पर चढ़कर चाकू से उसकी गर्दन काटकर सिर को धड़ से अलग कर देता है। वह सिर को लेकर मार्केटिंग यार्ड के दूसरी ओर गेट संख्या दो के सामने रख देता है।
-
सुबह के लगभग 9:24 बजे आरोपित रवि चौहान अपने ठेले के पास खड़ा रहता है और खून से सना चाकू भी अपने हाथ में रखता है। इसके साथ ही, वह अपने आस-पास आने वाले लोगों को धमकी भी देता है। लगभग 10 मिनट तक वह लोगों को धमकी देता रहता है। इसके बाद, वह रजिस्ट्री ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क की दिशा में भागने लगता है।
-
सुबह के लगभग 10:12 बजे, भीड़ रवि चौहान को खींचते हुए घटनास्थल पर लाती है। घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद होते हैं। इस दौरान, भीड़ उसकी लगातार पिटाई करती रहती है।
-
पुलिस आरोपित रवि चौहान को भीड़ से छुड़ाने का प्रयास करती है। आरोपित युवक को अपने नियंत्रण में लेकर सिटी रिक्शा में बैठाती है, लेकिन भीड़ सिटी रिक्शा को पलट देती है। पुलिस की गिरफ्त से छीनकर उसे पीट-पीटकर मार देती है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |