Ballia News: जिले में एचपीवी टीकाकरण को बढ़ावा, बालिका गृह में 14 बच्चियों को लगाया गया टीका

ballia-hpv-vaccination-drive-balika-grih-14-girls-vaccinated

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: जनपद में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार के निर्देशन में यह अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में राजकीय बाल गृह (बालिका), निधरिया में एक विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शशि प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

ballia-hpv-vaccination-drive-balika-grih-14-girls-vaccinated

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही कुल 14 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर, योनि कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव में प्रभावी है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शशि प्रकाश ने जानकारी दी कि यह वैक्सीन जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की आयु की बच्चियां अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर यह टीका लगवा सकती हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए 8005193246 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन ने कहा कि जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।

रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है और सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए।

इस अवसर पर अधीक्षिका अमिता जैन, सहायक शोध अधिकारी सुनंदा गुप्ता, एएनएम प्रतिभा सिंह, दमयंती वर्मा, डीपीए रविशंकर तिवारी, रंजन प्रभाकर, सुमन उपाध्याय, राजीव कुमार गुप्ता, सुमित कुमार, सोनी यादव, नितेश पाठक सहित रेड क्रॉस सोसाइटी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Comments (0)

और पढ़ें

Buzz4 Ai