Ballia News: बांसडीह तहसील में चार गोंड प्रमाण पत्र जारी, अन्य छात्रों ने सभी के लिए समान प्रक्रिया की उठाई मांग

bansdih-tehsil-4-gond-st-certificate-issued-students-demand-for-all

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र को लेकर बांसडीह तहसील परिसर में चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस बीच तहसील प्रशासन द्वारा चार गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने के बाद आंदोलनकारी छात्रों ने सभी आवेदकों के लिए समान प्रक्रिया अपनाने की मांग तेज कर दी है।

धरना स्थल पर मौजूद गोंड छात्र-छात्राएं अपने ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी लेकर शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से बैठे रहे। उनका कहना है कि जिन साक्ष्यों के आधार पर 7 अप्रैल की देर शाम चार प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, उसी आधार पर बाकी सभी पात्र आवेदकों के भी प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।

आंदोलनकारी छात्रों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सभी का गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता, तब तक कार्यालय अवधि के दौरान उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आमरण अनशन का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।

छात्रों ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में 81 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, जिसके अनुसार इस भर्ती में लगभग 1620 पद आरक्षित होने की संभावना है। ऐसे में प्रमाण पत्र के अभाव में कई छात्र आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं।

धरने में ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के बांसडीह तहसील इकाई संयोजक बिट्टू कुमार गोंड के नेतृत्व में राजा गोंड, गौतम गोंड, विशाल गोंड, अनिकेत गोंड, दीपक गोंड, पंकज गोंड, राजेंद्र गोंड, रुपेश गोंड, उमाशंकर गोंड, मुन्ना गोंड, पिंटू गोंड सहित कई छात्र मौजूद रहे।

 हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Comments (0)

और पढ़ें

Buzz4 Ai