Ballia News: मंत्री दयाशंकर सिंह और सांसद नीरज शेखर ने कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

ballia-kathal-nala-saundaryikaran-inspection-dayashankar-singh-neeraj-shekhar

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: नगर क्षेत्र में चल रहे कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य का गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह परियोजना जिले के लिए एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसे हर हाल में समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ballia-kathal-nala-saundaryikaran-inspection-dayashankar-singh-neeraj-shekhar Ballia News 3 1

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अतिक्रमण की स्थिति की भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बाधाओं को दूर करते हुए कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से नगर क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और यह स्थान शहर का आकर्षक स्थल बनेगा, जहां लोग सुकून के पल बिता सकेंगे।

मंत्री ने बताया कि पहले चरण में करीब दो किलोमीटर तक नाले का सुंदरीकरण किया जाएगा, जिसे आगे और विस्तारित करने की योजना है। परियोजना के तहत पाथ-वे (पैदल मार्ग) का भी निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोग टहलने का आनंद ले सकेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में इस परियोजना को सुरहा ताल से जोड़ने की योजना है। सुरहा ताल को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिससे आने वाले समय में यह क्षेत्र जिले का प्रमुख आकर्षण बन सके।

इस दौरान शशिकांत सिंह, भोला सिंह बघेल, राघव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा, यूपी तक न्यूज़ में वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि हैं। वे काव्य के साथ शिक्षा, सामाजिक चेतना और समसामयिक विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। मीडिया क्षेत्र में 2+ वर्षों का अनुभव रखने वाले अभिषेक मिश्रा UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम से जुड़े हैं और विशेष रूप से पूर्वांचल से जुड़े मुद्दों एवं खबरों पर लेखन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai