Ballia News: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्री ओजस्वी राज द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में आरटीई (RTE) के तहत प्रवेश की समीक्षा करते हुए पाया गया कि कुछ ब्लॉकों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। विशेष रूप से नगर क्षेत्र और चिलकहर की स्थिति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को निर्देश दिया कि वे अभिभावकों से सीधे संपर्क कर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करें। साथ ही, जिन निजी विद्यालयों द्वारा जानबूझकर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, उनके विरुद्ध नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।
‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत इस वर्ष 75 हजार नए नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि पिछले वर्ष 55 हजार नामांकन हुए थे। सभी ब्लॉकों और विद्यालयों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है और निर्देशित किया गया कि समयबद्ध तरीके से नामांकन कर पोर्टल पर फीडिंग सुनिश्चित की जाए। आंगनबाड़ी से पास हुए बच्चों का चिन्हांकन कर उनका तत्काल नामांकन कराने के भी निर्देश दिए गए। इस अभियान की साप्ताहिक समीक्षा किए जाने की बात कही गई।
इसके अलावा पीएम श्री विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्यों को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) के निर्माण कार्यों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि संबंधित अधिकारी स्थलों का निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही निर्माण कार्य के साथ-साथ स्टाफ नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू करने को कहा गया।
सीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि जहां निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, वहां संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार की अत्यंत खराब प्रगति पाए जाने पर उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नामांकन और निर्माण कार्यों में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।