Ballia News: पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा जीर्णोद्धारित रेडियो शाखा एवं परिवहन शाखा/वर्कशॉप भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस व्यवस्था का अवलोकन करते हुए पुलिस बल की कार्यक्षमता को और सुदृढ़ बनाने की बात कही।
परिवहन शाखा का मुख्य उद्देश्य पुलिस वाहनों का कुशल रखरखाव, समयबद्ध मरम्मत और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से वाहनों की तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर किया जा सकेगा, जिससे ब्रेकडाउन की स्थिति में कमी आएगी और पुलिस की फील्ड में सक्रियता बढ़ेगी।
वहीं, रेडियो शाखा को अत्याधुनिक उपकरणों जैसे रेडियो सेट एवं जेसी बोस तकनीक से सुसज्जित किया गया है। रेडियो टेलीफोनी के माध्यम से ‘कमांड एंड कंट्रोल’ सिस्टम से संवेदनशील घटनाओं की सूचना पूरे जनपद में तत्काल प्रसारित की जा सकेगी। यह व्यवस्था थाना, चौकी, मोबाइल यूनिट और जिला पुलिस के बीच 24 घंटे सक्रिय संचार नेटवर्क को और अधिक प्रभावी बनाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार का आधुनिकीकरण पुलिस बल को बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, रेडियो शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक चन्द्रभान, परिवहन शाखा प्रभारी उमेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।