Ballia UP News: बाढ़ आपदा से निपटने को जिलेभर में मॉक ड्रिल, बचाव एवं राहत कार्यों का किया गया अभ्यास

ballia-flood-mock-drill-rescue-operation-disaster-management-preparation-2026

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News:  नदियों में बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल (मूक अभ्यास) आयोजित किया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार के नेतृत्व में विभिन्न तहसीलों के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन से जुड़े बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास कराया गया।

मॉक ड्रिल का आयोजन तहसील सदर के उजियार घाट, बैरिया के दूबे छपरा, बांसडीह के कोलकला, सिकंदरपुर के कठौड़ा तथा बेल्थरा रोड के तुर्तीपार क्षेत्र में किया गया। इस दौरान बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत शिविर स्थापित करने, फील्ड हॉस्पिटल संचालित करने, नाव दुर्घटना में बचाव कार्य तथा डूबे हुए लोगों की खोज एवं रेस्क्यू का प्रदर्शन किया गया।

आपदा की सूचना से राहत कार्य तक की पूरी प्रक्रिया का हुआ अभ्यास

मॉक ड्रिल के तहत सुबह 9 बजे इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) को उजियार क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और गांव के चारों ओर पानी भर जाने की काल्पनिक सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वायरलेस के माध्यम से कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया, जिसके बाद जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों को तत्काल सक्रिय किया गया।

प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों ने समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। डूबते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का भी सफल अभ्यास किया गया।

रेडक्रॉस और स्वास्थ्य विभाग ने दिया सीपीआर प्रशिक्षण

मॉक ड्रिल के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने उपस्थित लोगों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया। साथ ही जल दुर्घटनाओं के दौरान प्राथमिक उपचार और बचाव के तरीकों की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर आपदा मित्र धर्मेंद्र कुमार ने नदी के बीच लगभग आधे घंटे तक पानी में तैरते हुए विशेष प्रदर्शन किया, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

बाढ़ पूर्व तैयारियों की हुई समीक्षा

कार्यक्रम के अंत में आयोजित गोष्ठी में विभिन्न विभागों की बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी और सुझाव साझा किए।

रेडक्रॉस सोसायटी बलिया के शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने स्थानीय स्तर पर लोगों को तैराकी प्रशिक्षण देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संभव हो सकेगा।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने की नवाचारों की सराहना

मॉक एक्सरसाइज के सफल संचालन में आपदा विशेषज्ञ पीयूष कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में पशुपालन, कृषि, नागरिक सुरक्षा, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन, पंचायत, बाढ़ विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

जिला नियंत्रण कक्ष से पूरी मॉक ड्रिल की निगरानी की गई। प्रशासन द्वारा किए गए नवाचारों और बेहतर समन्वय की उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ ने भी सराहना की।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा, यूपी तक न्यूज़ में वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि हैं। वे काव्य के साथ शिक्षा, सामाजिक चेतना और समसामयिक विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। मीडिया क्षेत्र में 2+ वर्षों का अनुभव रखने वाले अभिषेक मिश्रा UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम से जुड़े हैं और विशेष रूप से पूर्वांचल से जुड़े मुद्दों एवं खबरों पर लेखन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai