Haryana CM Oath Ceremony LIVE Updates : नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कल हुए भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया था। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।
UP TAK NEWS: Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: हरियाणा के नायब सरकार का शपथ ग्रहण आज पंचकूला के दशहरा मैदान में होगा। नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नायब सैनी के साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण के लिए पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं।
नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। नायब सैनी के साथ कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने के लिए फोन आ चुके हैं। जिसमें कृष्ण पंवार, गौरव गौतम, अनिल विज, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, राव नरबीर, कृष्ण बेदी, आरती राव, श्याम सिंह राणा राजेश नागर और अरविंद शर्मा का मंत्री बनना लगभग निश्चित है।..

Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |