Delhi News: दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में डबल मर्डर, मां और बेटे की चाकू से गोदकर कर दी गयी हत्या

Delhi News: Double Murder in Govindpuri, South-East Delhi; Mother and Son Stabbed to Death

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi News: दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र में मां शारदा और उनके 14 वर्षीय बेटे खुशहाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

Digital Delhi, UP Tak News: दक्षिणी-पूर्वी जिले के गोविंदपुरी क्षेत्र की गली नंबर-10 में मां और बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। परिवार के सदस्यों के अनुसार, 10 से 12 लाख रुपये नकद और सोना-चांदी लेकर आरोपी मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। शव को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। यह घटना बुधवार रात लगभग 12:30 बजे की बताई जा रही है।

Delhi News: मूलतः यूपी के बदायूं का रहने वाला है परिवार

मृतक महिला का नाम शारदा है, जिसकी उम्र 40 वर्ष है और उसके बेटे का नाम खुशहाल है, जिसकी उम्र 14 वर्ष है। महिला का पति जब बाजार से घर आया, तो उसने देखा कि किचन में उसकी पत्नी और बेटा खून से लथपथ पड़े हुए थे। मृतक महिला का पति सब्जी व्यापारी है और वह साप्ताहिक बाजार में अपनी दुकान लगाता है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का निवासी है और पिछले 15 वर्षों से दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रह रहा था। पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai